Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें – इन्द्र साव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

          नगर साहू समाज भाटापारा का दीवाली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह साहू छात्रावास भाटापारा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्द्र साव (विधायक भाटापारा), अध्यक्षता -सुनील साहू (अध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार ) एवं विशिष्ट अतिथि- चैतराम राम साहू (पूर्व विधायक), रेवाराम साहू (संरक्षक,जिला साहू संघ ) दीनदयाल साहू (उपाध्यक्ष जिला साहू संघ ),विशेष अतिथि दिनेश साहू (महामंत्री,जिला साहू संघ),वासुदेव साहू (ए.ई.) थे।अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ एवं परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्षगण शामिल हुए।
            इस भव्य आयोजन में साहू समाज के 10 वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष S.I. के पद पर चयनित हुए नगर की 6 प्रतिभाओं तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खेल प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में नगर के पत्रकार बंधुओं का आत्मीय सम्मान किया गया। डॉ वीणा साहू को समाज सेवा के लिए, तथा अजय साहू एवं डॉ इन्द्राणी साहू को साहित्य के लिए,सम्मानित किया गया।
            मुख्य अतिथि इन्द्र साव (विधायक भाटापारा) ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि पालक अपने बच्चों की प्रतिभा को समझें और उनके अनुरूप उन्हें आगे बढ़ाये। बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देना जरुरी है।
            कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील साहू (जिलाध्यक्ष) ने नगर साहू समाज की गतिविधियों की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारी डॉक्टर आकांक्षा साहू,रायपुर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि इरादे पक्के हो तो आपको मंजिल अवश्य मिलेगी।इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
             नगर साहू संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने स्वागत उदबोधन दिया, तथा सरस्वती साहू ने राज गीत प्रस्तुत की। अंत में तिलक साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन के लिए नगर साहू समाज से छात्रावास प्रभारी नभ नारायण साहू, सचिव मनीराम साहू, लुकू साहू,तिलक साहू, पीताम्बर साहू,रवि साहू, अमृत साहू,जीत नारायण साव,निकेश साहू ,लिकेश साहू ,लाला साहू, पीलाराम साहू, रामचंद्र साहू, भागवत साहू, सतीश साहू, गणेश साहू, श्रीमती कमला साहू, नीरादेवी साहू, कल्याणी साहू, संध्या साहू,डॉली साहू,पेमिन साहू, का योगदान रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से संतराम साहू, भंवरसिंग साहू बाबूलाल साहू,सुकृत साहू,शंकर साहू, सालिक राम साहू,लेखराम साहू, हिरमत साहू, सरस्वती साहू, दमयंती साहू, प्रमिला साहू,डॉ हरिकिशन साहू, सुखमती साहू उपस्थित रहे।

Latest news
*विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी*