*नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दिखाई सहभागिता*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्यक्ष रिपोर्ट
अमरकंटक के नागरिकों ने सेवा सेतु अभियान में बढ़-चढ़कर दिखाई सहभागिता
माँ नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में मध्यप्रदेश शासन के ‘सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के विशाल डोम में किया गया।
शिविर में खबर लिखे जाने तक नागरिकों द्वारा कुल 86 आवेदन प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही नागरिकों की समस्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिया।
कार्यक्रम में SDM पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट्ट, नायब तहसीलदार विनोद सिंह परिहार, CMO चैन सिंह परस्ते, हल्का पटवारी अश्वनी तिवारी सहित कृषि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके, उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, पार्षद रोशन पनारिया, विधायक प्रतिनिधि श्याम लाल सेन, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि व पत्रकार मौजूद रहे।
