खोंगसराखोंगसरा आमागोहन ग्लोबल न्यूजग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न*

खोंगसरा ग्लोबल न्यूज प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट

दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन जल संरक्षण और जनभागीदारी का लिया गया संकल्प

बेलगहना/ खोंगसरा/कोटा ग्लोबल न्यूज 1 अक्टूबर 2026

जल संसाधन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 को विकासखंड कोटा अंतर्गत ग्राम दवनपुर में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को लेकर ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम दवनपुर जलाशय परिसर स्थित पंचायत भवन में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, ग्राम दवनपुर की सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, कृषक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। ग्रामीणों को जल संरक्षण, विवेकपूर्ण उपयोग और जल स्रोतों के संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

विभागीय योजनाओं की जानकारी
अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कुमार राठौर अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। पीएचई विभाग के उप अभियंता मिश्रा ने जल जीवन मिशन सहित पेयजल योजनाओं के बारे में बताया।

सिंचाई प्रस्ताव के निर्देश
ग्रामीणों ने गांव में सिंचाई सुविधा की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों को उद्वहन सिंचाई के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया और सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

रैली निकालकर दिया संदेश


जनजागरूकता के लिए गांव में रैली निकाली गई जल संरक्षण  जीवन संरक्षण, हम बूंद तो कल है  हर बूंद बचाएं का संदेश दिया गया।

Latest
*ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*