ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान

भाटापारा 30 सितंबर

शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शिक्षिका कविता शर्मा

को प्रतिष्ठित मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान स्टार्टअप शिक्षा इंडिया, नई दिल्ली द्वारा, एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर के अकादमिक एवं सांस्कृतिक सलाहकार बोर्ड की औपचारिक स्वीकृति एवं अनुशंसा के पश्चात प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एस.एस. ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस जांजगीर-चाम्पा के चेयरमैन डॉ. राघवेन्द्र पाण्डेय द्वारा कविता शर्मा को हॉनरेरी डॉक्टरेट का सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कविता शर्मा के शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर, समर्पित एवं उल्लेखनीय कार्यों की औपचारिक मान्यता के रूप में प्रदान किया गया है। वह एक समर्पित शिक्षिका होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इससे पूर्व भी शिक्षा विभाग सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कविता शर्मा ने कहा शिक्षा और समाज की सेवा करना मेरे जीवन के मूल स्तंभ हैं। यह सम्मान मेरे लिए गर्व के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी है। यह सम्मान मुझे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा

कविता शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Latest
*कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन* *अमरकंटक में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा* *चार दिन तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र अमरकंटक में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था* *भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत  सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ* *ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़ वन अधिकार का पट्टा फिर भी धान बेचने से वंचित बैगा परिवार* *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट बाल आयोग ने लिया संज्ञान DEO बिलासपुर से मांगी जांच रिपोर्ट... *बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन*