करगी रोड कोटा

**कोटा पुलिस शिथिल और चोर मस्त**

*कोटा ग्लोबल न्यूज*कोटा में एक सप्ताह में आधा दर्जन सायकल चोरी व
एक मकान से दहेज के सामान छप्पर तोड़ कर लें गये चोर
* रामनारायण यादव की रिपोर्ट*

करगीरोड ( कोटा)- कोटा नगर में चोरों का आतंक बीते एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चों के अलग-अलग जगहों मोहल्ला से सायकल चोरी कर लिया गया, वहीं अमृत सागर तालाब पास अनिल खांडे यहां मिट्टी के मकान से खपरैल को तोड़ कर शादी के कपड़े और पीतल और ख़ासे का समान चोरी कर लिया गया, इसकी जानकारी स्थानीय निवासी ने दी तो अनिल खांडे जो बिलासपुर भारतीय नगर में रहकर दुकान में काम करके वे अपना परिवार का पालन पोषण करता है, वहीं कोटा थाना में अपने घर में चोरी हुई घटना के लिखित में जानकारी दिया लेकिन थाना में एक‌ सादे कागज में आवेदन लेकर घर जाने कह दिया वहीं प्रार्थी अनिल खांडे को आवेदन में सील तक नहीं लगाया गया ना एफआईआर दर्ज किया गया, ऐसे में कोटा में चोरी की घटना लगातार बढ़ रहा है, कोटा पुलिस ने जयस्तंभ चौक और पड़ाव पारा में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,और अधिकांश मेनरोड और दुकान पर कैमरे लगाए गए हैं,एक जगह से कैमरे सायकल चोर मुंह सिर पर कपड़ा बांध कर लें जा रहा है, वहीं कोटा पुलिस से चोर पकड़े नहीं पाने आमजनता आक्रोशित हैं, आखिर कोटा में सायकल चोर और कितनी सायकल चोरी करेगा है या कोटा पुलिस की पकड़ में कब तक आता है अब यह देखना होगा।

Latest
*म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला* *अमरकंटक मां नर्मदा तट पर उमड़ा पितृ श्रद्धा का भाव* *150वें वर्ष पर वंदे मातरम की गूंज  शिशु मंदिर कोटा में राष्ट्रभक्ति का संगम* *बेकिंग न्यूज बरसते पानी में पहुंची वेटनरी वैन 1062 गौ माता की सेवा कर लौटी टीम* *स्वच्छता अभियान जल चौपाल एवं जन जागरूकता* *अमरकंटक में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई, 50 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन* *भाटापारा में ₹1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *1.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*