अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में गायत्री मंत्र का एक माह का अखंड अनुष्ठान प्रारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में दादू दयाल जी महाराज द्वारा रचित गायत्री मंत्र का एक माह का अखंड अनुष्ठान प्रारंभ

सप्त ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिदिन होगा हवन-पूजन,रामघाट बना भक्ति और साधना का केंद्र

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के उत्तर तट स्थित रामघाट इन दिनों पुनः वैदिक मंत्रों की गूंज और यज्ञ की दिव्य सुगंध से भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा है । यहां दादू दयाल जी महाराज द्वारा रचित गायत्री मंत्र का एक माह तक चलने वाला अखंड अनुष्ठान एवं हवन-पूजन विधिवत प्रारंभ हो गया है । यह धार्मिक आयोजन नर्मदा परिक्रमावासी संत स्वामी पूरण दास जी महाराज (मोनी बाबा) के सान्निध्य में संपन्न कराया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार स्वामी पूरण दास जी महाराज राजस्थान के जयपुर के समीप नरैना ग्राम स्थित आश्रम सेवा ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं ।

उन्होंने लगभग दस वर्ष पूर्व ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा प्रारंभ की थी और तभी से वे तप , साधना एवं सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं । उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आस्था , भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है ।
उन्होंने इससे पूर्व श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन वैदिक विधि-विधान से नमक-चमक स्तोत्र पाठ , रुद्राभिषेक , महामृत्युंजय मंत्र जाप तथा यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया था । सप्त ब्राह्मणों द्वारा अखंड रूप से किए गए मंत्रोच्चार रुद्राभिषेक और हवन से संपूर्ण क्षेत्र वैदिक ध्वनियों एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान रहा ।
श्रावण मास अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात अब रामघाट में दादू दयाल जी महाराज द्वारा रचित गायत्री मंत्र के अखंड हवन अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया है । इस अवसर पर मैहर एवं आसपास के क्षेत्रों से पधारे विद्वान सप्त ब्राह्मणों का विधिवत वरण कर उन्हें सम्मान पूर्वज यज्ञ मंडप में अनुष्ठान के लिए सम्मानपूर्वक सहभागी बनाया गया ।

यह अखंड अनुष्ठान आगामी एक माह तक निरंतर चलता रहेगा ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायत्री मंत्र आधारित यज्ञ एवं हवन मानव जीवन में दीर्घायु , आरोग्य , सुख-समृद्धि , मानसिक शांति , आध्यात्मिक उन्नति तथा लोककल्याण के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है ।

रामघाट क्षेत्र में प्रतिदिन दी जा रही यज्ञ की दिव्य आहुतियां , वैदिक मंत्रों का मधुर स्वर और संतों का सान्निध्य श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है । दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु इस पुण्य अनुष्ठान में सहभागिता कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं । संपूर्ण क्षेत्र में भक्ति , श्रद्धा और वैदिक संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है ।

Latest
*अमरकंटक में गायत्री मंत्र का एक माह का अखंड अनुष्ठान प्रारंभ* *आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के आयोजन में शामिल हुए  अश्वनी शर्मा* *शोभायात्रा के संबंध में थाना भाटापारा शांति समिति की बैठक संपन्न* *फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* * सीवरेज व्यवस्था चरमराई  नर्मदा में मिल रहा दूषित पानी* *महामाया मंदिर विवाद को सांप्रदायिक रंग दे रहे बाहरी तत्व* *राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम चाम्पा में स्कूल के सभाक़क्ष  का किया लोकार्पण* *मां नर्मदा तट पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ हुआ कजलियों का विसर्जन* *भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे* * डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*