ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महामाया मंदिर विवाद को सांप्रदायिक रंग दे रहे बाहरी तत्व*

*रतनपुर बिलासपुर ग्लोबल न्यूज जिला प्रतिनिधि नीरज जायसवाल की रिपोर्ट*

रतनपुर का नाम भुना रहे छद्म तत्व, मंदिर परिसर की घटना को दे रहे सांप्रदायिक रंग – पं. रमेश शर्मा

पं. रमेश शर्मा संस्थापक पुजारी मंगला गौरी मंदिर पोड़ी रतनपुर

रतनपुर में हिंदू-मुस्लिम विवाद नहीं, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को बनाया जा रहा जातिवाद का मुद्दा

रतनपुर ग्लोबल न्यूज– सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में हुई व्यावसायिक झड़प को कुछ बाहरी और छद्म तत्वों द्वारा जातिवाद और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जिस पर वरिष्ठ नागरिक दैवज्ञ पंडित रमेश शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

पंडित शर्मा ने स्पष्ट किया कि रतनपुर में किऐसी भी प्रकार का हिंदू-मुसलमान झगड़ा नहीं हुआ है और न ही हिंदू वर्ग के प्रति किसी ने अपमानजनक भाषण दिया है। मंदिर परिसर में हुई घटना पूरी तरह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण हुई है। विवाद में शामिल चारों दुकानदारों का जन्म रतनपुर में ही हुआ है और आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मानवता के नाते उन्हें परिसर में दुकान के लिए कमरा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कुछ तथाकथित संगठन इस छोटी घटना को जबरदस्ती जातिवाद का रूप देना चाहते हैं। रतनपुर के नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें आमंत्रित नहीं किया है, वे सिर्फ रतनपुर के नाम को भुनाने में लगे हैं।

सोशल मीडिया पर 30 अगस्त को दोपहर 1 बजे प्रदर्शन की बात कही जा रही है, जो माहौल खराब करने की साजिश है। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि ऐसे तत्वों को रतनपुर सीमा में ही रोककर गिरफ्तार किया जाए। रतनपुर हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की नगरी रही है।
बाहरी संगठनों को सीमा पर ही रोको

Latest
*महामाया मंदिर विवाद को सांप्रदायिक रंग दे रहे बाहरी तत्व* *राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम चाम्पा में स्कूल के सभाक़क्ष  का किया लोकार्पण* *मां नर्मदा तट पर श्रद्धा और सौहार्द के साथ हुआ कजलियों का विसर्जन* *भोजली विसर्जन पर लगा मेला, जर्जर सड़क और कीचड़ से जूझती रहीं महिलाएं बच्चे* * डेयरी संचालकों की हड़ताल से हाहाकार
1 सितंबर से 60 रुपये लीटर बिकेगा दूध*
*कुपुत्र के कुकृत्यों से लहूलुहान हुआ बुजुर्ग* *रतनपुर 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश* *भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त* *हत्या करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* * भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ*