छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ,, 5 सितंबर को निकलेगी मर्याद पुरुषोत्तम भगवान  राम की भव्य शोभा यात्रा*


भाटापारा 28 अगस्त/ अखंड रामनाम सप्ताह समारोह का आयोजन आज 29 अगस्त शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। आयोजन का यह 88 वां वर्ष है , जय रघुपति राघव राजाराम जय पतित पावन सीताराम के संकीर्तन से 29 अगस्त को सुबह 6 बजे अखंड कीर्तिन प्रारंभ होगा जो लगातार सात दिनो तक चौबीस घंटे चलेगा। संकीर्तन के लिए नगर की  12 मंडलियां जो प्रतिदिन दो दो घंटे राम नाम का संकीर्तन करेंगी ।आयोजन 5 सितंबर शनिवार को विश्राम लेगा और इसी दिन दोपहर रामसप्ताह मंडप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। पर्व को लेकर पूरी तैयारी भव्य रूप से चल रही है। रामसप्ताह समारोह के संयोजक अनिल चांडक ने बताया मंडली,व्यवस्थापकगण,भक्तगण,सदस्यगण के सहयोग से ही यह पावन उत्सव संपन्न होता है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्साहपूर्णअपनी अपनी सेवाएं प्रदान करने की अपील नगरवासियों से की है। नगर के इस उत्सव का  दर्शन लाभ अवश्य लेवें, साथ ही विभिन्न ग्रामों से पधारने वाली कीर्तिन मंडलियों को भी निमंत्रण भेजा गया है अगर किसी को निमंत्रण पत्र नहीं मिला तो भी जरूर पधारे आप सभी का स्वागत है आप सभी अपनी सेवाएं देकर नगर को कृतार्थ करे व  राम की सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त करें ।वहीं नगर व पूरे प्रदेश के इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है जहां सात दिनो तक भगवान राम के दिव्य दरबार के दर्शन का लाभ लोग लेंगें

Latest
* भाटापारा में आज से अखड रामनाम सप्ताह प्रारंभ* * फ्लाइट लैंडिंग के दौरान लेफ्ट साइड का टायर पंचर* *15 माह की हनविका ने पहली बार बांधा भाइयों को रक्षा सूत्र कोटा में छाया रक्षाबंधन का उल्लास* *श्रावण मास के अखंड रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति* *अमरकंटक में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनाया गया श्रावणी पर्व* *पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस * *एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी* *बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा* *अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र*