करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस *

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

पैगंबरे-इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
अग्रवाल समाज ने किया जुलूसे-मोहम्मदी का स्वागत, कोटा पुलिस ने संभाली

यातायात व्यवस्था सौहार्दपूर्ण वातावरण में पैगम्बरे-इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा-मुस्लिम समाज ने निकाली जुलूस
करगीरोड नगर में मंगलवार शाम से बारिश की बौछारों के बीच बुधवार 27 अगस्त को सुबह 10 बजे
जुलूस मस्जिदपारा मस्जिद कंपाउंड से निकलकर मेन रोड के चौक-चौराहे से होते हुए जय स्तंभ नाका चौक होते हुए मौरखार पहुंचा। दोपहर में मौउहारखार से वापस जय स्तंभ नाका चौक होते हुए मस्जिदपारा मस्जिद कंपाउंड में पहुंचकर समाप्त हुआ। जोहर की नमाज के सलातो-सलाम के बाद लंगर की फातिहा-ख्वानी हुई, उसके बाद सामाजिक लंगर का कार्यक्रम पूरे दोपहर तक जारी रहा।
झांकी का मुख्य आकर्षण
जुलूसे-मोहम्मदी का मुख्य आकर्षण हुसैनी यंग कमेटी के युवाओं द्वारा सजाया गया गुंबद-ए-खिजरा मोहम्मद साहब के रोजे-मुबारक की झांकी*रही, जिसे तिरंगे झंडे सहित इस्लामिक झंडों से सजाया गया था। मंगलवार 25 अगस्त की शाम ब हुसैनी यंग कमेटी के युवाओं ने इस आकर्षक झांकी के साथ रात 8 बजे पूरे कोटा नगर में बाइक रैली निकाली, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। इस्लामिक नारों, इस्लामिक झंडे और भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ युवाओं का जोश देखने लायक था।
वापसी के दौरान अग्रवाल समाज व बोल बम कांवरिया समिति के सदस्य आनंद अग्रवाल और संजू गुप्ता ने जुलूस का स्वागत किया और अग्रसेन भवन में जलपान की व्यवस्था की। इस सामाजिक सरोकार के लिए मुस्लिम समाज ने उनका आभार जताया।थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज स्वयं पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। कोटा पुलिस के जवानों और महिला आरक्षकों ने भी सहयोग बनाए रखा, जिसके लिए मुस्लिम समाज ने थाना प्रभारी सहित कोटा पुलिस को धन्यवाद दिया। जुलूस के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने जगह-जगह स्वागत कर मीठे-नमकीन पकवानों के स्टॉल सजाए थे।जुलूस में मस्जिद-ए-ताहा के पेश इमाम गुलजार साहब, जौनपुर से आए हाफिज मोहम्मद जुबेर अशरफी, बिलासपुर से नात खां मकबूल रजा नूरी सहित मोहम्मद जब्बार खान, मोहम्मद फिरोज रजा, अब्दुल गफ्फार खान, अमजद खान, सईद खान, सिराज खान, मोईद कुरैशी, शमीम खान, अफजल खान सहित बड़ी संख्या में कोटा नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।

Latest
*पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिवस पर कोटा में खुशनुमा माहौल, बाइक रैली और जुलूस * *एक माह तक शिवमय बनी रही पवित्र नगरी* *बिलासपुर से छुटने वाली ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज दिया जाएराजेश शर्मा* *अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र* *NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव* *लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग* *लखनऊ में सावन की फुहारों के बीच सजा तीज का जश्न नृत्य गीत और खेलों से झूमा आलमनगर* *गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह*