*भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त*

रतनपुर /बिलासपुर ग्लोबल न्यूज जिला संवाददाता नीरज जायसवाल की रिपोर्ट
रतनपुर छत्तीसगढ़ दिन शनिवार 29

अगस्त 2026 भाद्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
————————————————-

*वायरल वीडियो मामले में ST-SC एक्ट के तहत FIR के बाद बड़ी कार्रवाई, जांच पूरी होने तक निलंबित*
ग्लोबल न्यूज रतनपुर जिला बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया है।
बताया जा रहा है कि दिनांक 22 फरवरी 2026, शनिवार को रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में रेहाना बेगम एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
इसी वायरल वीडियो के आधार पर रतनपुर थाने में रेहाना बेगम के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पार्टी ने बताया निलंबन का कारण
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं जिला ग्रामीण महामंत्री ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि चूंकि रेहाना बेगम अभी पुलिस जांच के दायरे में हैं, इसलिए जांच प्रभावित न हो और किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो, इसलिए उन्हें वर्तमान पद से मुक्त करना आवश्यक था।
पार्टी सूत्रों के अनुसार यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती। जांच में तथ्य सामने आने के बाद ही पार्टी आगे का निर्णय लेगी।










