*रतनपुर 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश*

रतनपुर / बिलासपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की रिपोर्ट
सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, 4 दुकानदारों को मंदिर परिसर से दुकान हटाने का आदेश
प्रसाद दिवस पर आपसी विवाद और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने पर ट्रस्ट ने लिया कड़ा फैसला, जवाब नहीं देने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर रतनपुर में आस्था और मर्यादा को ठेस पहुंचाने वालों पर मंदिर ट्रस्ट ने सख्त एक्शन लिया है।
दिनांक 22 जुलाई 2026, दिन शनिवार को मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकानों को लेकर एक आपसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे से मारपीट और गंदी-गंदी गालियां देते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची थी।
इसी मामले को गंभीरता से लेते हुए *श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट* ने तत्काल संज्ञान लिया है।
ट्रस्ट ने इन दुकानदारों को दिया नोटिस
मंदिर ट्रस्ट ने जिन दुकानदारों के बीच विवाद हुआ था, उन्हें चिन्हित किया है –
1. भागवत उर्फ राहुल पटेल – महामाया फ्लावर दुकान
2. ईश्वर प्रधान, रतनपुर
3. चिकी प्रधान, रतनपुर
4. राजू शर्मा – गीता प्रेस पुस्तक दुकान
ट्रस्ट के अनुसार इन लोगों के आपसी विवाद के कारण महामाया मंदिर परिसर की गरिमा और प्रसाद की पवित्रता पर सौगात बिगड़ने जैसा कृत्य हुआ है।
लिखित जवाब नहीं देने पर दुकान हटाने का आदेश
मंदिर ट्रस्ट द्वारा इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर प्रसाद दिवस के अंदर लिखित जवाब मांगा गया था, लेकिन समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ट्रस्ट ने कड़ा निर्णय लिया है।
ट्रस्ट ने आदेश दिया है कि सभी संबंधित दुकानदार स्वेच्छा से मंदिर परिसर से अपनी दुकान हटा लें, अन्यथा ट्रस्ट द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए सख्तीपूर्वक दुकान हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, गाली-गलौज और आपसी लड़ाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर श्रद्धा का केंद्र है और यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु की धार्मिक भावना सर्वोपरि है।











