छत्तीसगढ़भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रियल इस्पात सयंत्र हादसे में मृतक के परिजन को 20 लाख एवं घायलो के परिजन को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*


भाटापारा 23 जनवरी/बलौदाबाजार  तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड एनर्जी इस्पात पावर प्लांट में गुरुवार को हुए दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अनुसार  6 मजदूर की मृत्यु  एवं 5 गंभीर रूप से घायलों को उच्च ईलाज हेतु बर्न एवं ट्रीटमेंट सेंटर बिलासपुर रिफर किया गया है। । कारखाना प्रबंधन द्वारा प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजनों को 20 लाख रुपये एवं प्रत्येक घायल श्रमिक के परिजन को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मृतक के परिजन को कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष से औसतन 10 लाख रुपये तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम से पेंशन के रूप में आगामी वर्षों में औसतन कुल 15 लाख प्राप्त होगा।
कारखाना प्रबंधन द्वारा मृतकों एवं घायलों के परिजनों को मुआवजा राशि,कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम से पेंशन के साथ ही घायल श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के माध्यम से कार्य वापसी तक नियमानुसार जीवनयापन भत्ता प्राप्त होगा। इस प्रकार प्रत्येक मृतक श्रमिक के परिजन को औसतन 45 लाख रुपये तथा घायल श्रमिकों को 5 लाख रुपये व जीवनयापन भत्ता प्राप्त होगा। सुरक्षा की दृष्टि से प्लांट पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।प्लांट परिसर एवं बाहर क़ानून व्यवस्था शांतिपूर्ण है।
मृतक श्रमिकों में  विनय भुईया पिता मंगर भुईया उम्र 39 वर्ष,बद्री भुईया पिता छटु भुईया उम्र 52 वर्ष,सुंदर भुईया पिता शिवम भुईया उम्र 49 वर्ष,श्रवण भुईया पिता शंकर भुईया उम्र 22 वर्ष,जितेन्द्र भुईया पिता रामकेवल भुईया उम्र 37 वर्ष एवं राजदेव भुईया पिता सुंदर भुईया उम्र 22 वर्ष सभी बिहार के ग्राम गोटीबांध निवासी शामिल है।
घायल श्रमिकों में  रामू भुईया पिता लखन भुईया, उम्र 37 वर्ष  कल्फु भुईया पिता सीदी भुईया उम्र 45 वर्ष दोनों. बिहार के ग्राम गोटीबांध निवासी। सराफत अंसारी उम्र 32 वर्ष, मुमताज अंसारी उम्र 26 वर्ष एवं  साबिर अंसारी उम्र 34 वर्ष तीनों झारखण्ड के  ग्राम राजहरा निवासी शामिल है।

Latest
*अमरकंटक के जर्जर हुडको आवासों में मंडरा रहा खतरा* *रक्षाबंधन से पूर्व एकल अभियान  कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र* *NEET, MBBS में चयनित योगेंद्र कुमार शाह ने बढ़ाया गाँव व विद्यालय का गौरव* *लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग* *लखनऊ में सावन की फुहारों के बीच सजा तीज का जश्न नृत्य गीत और खेलों से झूमा आलमनगर* *गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक*