छत्तीसगढ़रतनपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड*

*रतनपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल की विशेष रिपोर्ट*

रतनपुर की 3 बेटियां राष्ट्रीय कुश्ती में करेंगी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

सेजस कन्या रतनपुर का परचम 3 छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर कुश्ती में चयन

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सेजस कन्या रतनपुर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। धमतरी में आयोजित 26वीं शालेय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सेजस कन्या रतनपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की 3 छात्राओं ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन पक्का कर लिया है। अब ये तीनों बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्राएं
कु. सुभद्रा यादव – कक्षा 11वीं
कु. अस्मिता गायकवाड़ – कक्षा 10वीं
  कु. काव्या यादव – कक्षा 9वीं

इसके साथ ही अन्य छात्राओं ने भी विद्यालय का मान बढ़ाया। *कु. मान्यता कश्यप (कक्षा 8वीं) ने द्वितीय स्थान (सिल्वर) एवं कु. शुभांगी प्रजापति (कक्षा 11वीं कला संकाय) ने तृतीय स्थान (ब्रॉन्ज) प्राप्त किया।

छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय में खुशी की लहर है। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

बच्चों की इस सफलता में व्यायाम शिक्षक प्रमोद धीवर एवं कोच सागर धीवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी शिक्षक मनोज यादव ने दी।

इस उपलब्धि पर पूरे रतनपुर क्षेत्र और अभिभावकों ने बेटियों एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

Latest
*बेलपान से रतनपुर तक भगवा सैलाब 10 से 15 हजार कांवरिए करेंगे भगवान शंकर को मां नर्मदा जलाभिषेक* *कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के धरने के बाद RMKK रोड का सुधार कार्य तेज* *धमतरी में लहराया रतनपुर का परचम सेजस कन्या की 3 छात्राओं ने जीता गोल्ड* *देवघर जैसा नजारा भगवा वस्त्रों में डूबा कोटा, सड़कों पर दिखे हजारों शिवभक्त* * राष्ट्रसेवा का भाव जागृत करता है स्काउट-गाइड आंदोलन  शिवरतन शर्मा* *छत्तीसगढ़ लरिया केवट समाज का स्थापना दिवस एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न* *GPM धान केंद्रों में व्यवस्थागत खामियां कांग्रेस ने उठाए सवाल अधिकारियों को घेरा* *251 श्रीमद् भागवत मूल-पोथी पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण* *अमरकंटक में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला अगले दिन पति ने लगाई फांसी* *अश्वनी शर्मा ने ली जागरूकता की एक सेल्फी*