छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा वृंदावन कॉलोनी में ध्वजारोहण वृक्षारोपण और सामाजिक एकता का संदेश*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट


भाटापारा।श्री वृंदावन कॉलोनी समिति, भाटापारा द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉलोनी परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कॉलोनी परिसर में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और उत्साह का वातावरण बना रहा।

प्रमुख अतिथि उपस्थित 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा  अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद भाटापारा रहे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण (लड्डू) सोनी जी, प्रदेश अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ एवं अध्यक्ष, श्री वृंदावन कॉलोनी समिति* ने की। 
विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय ठाकुर , संरक्षक, श्री वृंदावन कॉलोनी समिति एवं नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद भाटापारा तथा रूपेश तिवारी , एल्डरमैन, नगरपालिका परिषद भाटापारा* उपस्थित रहे।
अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण (लड्डू) सोनी  ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हम अपने समाज, परिवार और आसपास के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।

उन्होंने कहा कि श्री वृंदावन कॉलोनी केवल मकानों का समूह नहीं, बल्कि एक परिवार है।कॉलोनी के प्रत्येक परिवार की खुशी, सुरक्षा और सम्मान पूरे कॉलोनी परिवार की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण विषय बताते हुए कहा कि बच्चे हमारे समाज और देश का भविष्य हैं। बच्चों की सुरक्षा केवल माता-पिता की नहीं, बल्कि पूरे कॉलोनी परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और अच्छे संस्कार देने की अपील की।

सोनी जी ने कॉलोनी की स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी से मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया।

नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जनसुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग
मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा  ने कहा कि जनप्रतिनिधि और नागरिक एक-दूसरे के सहयोगी हैं। सड़क, पानी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं नागरिकों का अधिकार हैं और इन्हें बेहतर बनाने के लिए नगरपालिका लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने वृंदावन कॉलोनी समिति के संगठित प्रयासों की सराहना की और आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों पर नगरपालिका स्तर पर आवश्यक सहयोग और समन्वय बनाए रखा जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर एकता और जिम्मेदार नेतृत्व की सराहना 
विशिष्ट अतिथि अजय ठाकुर जी ने कहा कि किसी भी कॉलोनी का विकास केवल सरकारी सुविधाओं से नहीं, बल्कि वहां के लोगों की एकता और जिम्मेदार नेतृत्व से होता है। उन्होंने अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी जी की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि अध्यक्ष का दायित्व कॉलोनी के प्रत्येक परिवार की बात सुनना और सभी को साथ लेकर चलना है।

*एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत वृक्षारोपण 
स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही *‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कॉलोनी परिसर के बाहर व्यापक रूप से वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण में अश्विनी शर्मा  अजय ठाकुर जी, रूपेश तिवारी , लक्ष्मीनारायण सोनी जी, कोषाध्यक्ष यशवंत अग्रवाल जी, सचिव प्रियेश चौबे  सहित कॉलोनी की महिलाओं एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिलाओं ने पौधों की देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम’ प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है

एकता और जनसहभागिता बनी पहचान 
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं कॉलोनीवासियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

समारोह के अंत में समिति द्वारा सभी अतिथियों एवं कॉलोनी परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान उत्साह, गरिमा और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Latest
*भाटापारा वृंदावन कॉलोनी में ध्वजारोहण वृक्षारोपण और सामाजिक एकता का संदेश* *2026-2028 के लिए रेलवे समिति गठित यात्रियों की आवाज बनेंगे नवमनोनीत सदस्य* *देशभक्ति का जश्न शासकीय कार्यालय स्कूलों  एवं वेलकम डिस्टलरी में हुआ ध्वजारोहण* * पद्मश्री पंडित रामलाल   का बिलासपुर आगमन पर  रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वाग... *15 अगस्त 2026 की सुबह
अमृत के दौर में लहूलुहान कलम*
* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  अरुण त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर पढ़ा दीपक बैज का संदेश* *अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण* *तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* *थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग* *तिरंगा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा*