छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* पद्मश्री पंडित रामलाल   का बिलासपुर आगमन पर  रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वागत*

——————————

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज चंद्र कुमार निणे॔जक की रिपोर्ट 16 अगस्त दिन रविवार 2026

कथक गुरु पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ जी का बिलासपुर आगमन पर राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वागत*

(बिलासपुर ) छत्तीसगढ़ के गौरवशाली रायगढ़ राजघराने और भारतीय शास्त्रीय नृत्य (कथक) की परंपरा के संवाहक, देश के प्रतिष्ठित कलाकार व कथक गुरु पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (रत्न) जैसे सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किए जाने के पश्चात उनके प्रथम आगमन स्वागत किया गया
समाज के साथ-साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव और ऐतिहासिक महत्व का क्षण है।
कथक साधना का स्वर्णिम इतिहास और बरेठ परिवार का योगदान
रायगढ़ रियासत के महाराजा चक्रधर सिंह के कला-संरक्षण में पले-बढ़े बरेठ परिवार की पीढ़ियों ने कथक नृत्य और शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई है:
विशिष्ट विरासत: पंडित रामलाल बरेठ के पिता, पंडित कार्तिक राम बरेठ, रायगढ़ दरबार के प्रतिष्ठित और दिग्गज गुरु थे। पंडित रामलाल बरेठ रायगढ़ दरबार के अंतिम जीवित दरबारी नर्तकों में से एक हैं, जिन्होंने महाराजा चक्रधर सिंह के सानिध्य में तालीम प्राप्त की।
संस्थागत योगदान: उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय (खैरागढ़) और चक्रधर नृत्य केंद्र (भोपाल) में अपनी सेवाएँ देकर इस विधा को देश-विदेश तक पहुँचाया। वर्तमान में उनके पुत्रों (जैसे गुरु भूपेंद्र बरेठ आदि) और पौत्रों द्वारा इस विरासत को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। समाज के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय
स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने कहा कि कला के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होना समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है। आदरणीय बापूजी कला गुरु पद्मश्री पंडित रामलाल बरेठ जी की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक,  रासधारी डॉ. उग्रसेन कन्नौजे ने इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से उन्हें शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रमुख रूप से उपस्थित व बधाई देने वाले गणमान्य अतिथि:
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे और अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं
डॉ. विनय कुमार पाठक (वरिष्ठ साहित्यकार एवं भाषाविद, कुलपति ठाणे विश्वविद्यालय)
विश्राम निर्मलकर प्रदेश अध्यक्ष,
डॉ. उग्रसेन कन्नौजे (प्रदेश संयोजक, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ)
चंद्र कुमार निणे॔जक (प्रदेश मीडिया प्रभारी)
परस राम निणे॔जक (संभागीय सलाहकार),  माखन निर्मलकर (संभागीय महासचिव),  भूपेंद्र बरेठ (संभागीय संयोजक, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ)
सुशील निर्मलकर (जिला कार्यकारी अध्यक्ष),  सुखदेव निर्मलकर (जिला सचिव), रामानुज निणे॔जक (जिला उपाध्यक्ष), डॉ. विनोद निर्मलकर (जिला संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ)
दरसराम कर्ष (नगर महासचिव), राम बाबू कर्ष (सचिव),  राहुल बरेठ,  सनत निर्मलकर एवं अन्य गणमान्यजन। उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उक्त जानकारी नगर महासचिव दरसराम कर्ष द्वारा दिया गया

Latest
*देशभक्ति का जश्न शासकीय कार्यालय स्कूलों  एवं वेलकम डिस्टलरी में हुआ ध्वजारोहण* * पद्मश्री पंडित रामलाल   का बिलासपुर आगमन पर  रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वाग... *15 अगस्त 2026 की सुबह
अमृत के दौर में लहूलुहान कलम*
* ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  अरुण त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर पढ़ा दीपक बैज का संदेश* *अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण* *तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* *थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग* *तिरंगा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा* *जलप्रपातों का अनुपम सौंदर्य पर्यटकों को कर रहा आकर्षित* *कलेक्टर  एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के सम्बन्ध में दिये जरूरी निर्देश*