पंखाजूर

*कांग्रेस पार्टी द्वारा रेल मंत्रालय के खिलाफ रेल रोककर किया सांकेतिक प्रदर्शन*



*बिप्लब–कुंडू की रिपोर्ट*

*पखांजुर: ग्लोबल न्यूज़*
छत्तीसगढ़ में यात्री ट्रेनों के लगातार निरस्तीकरण और लेट,लतीफ से परेशान आम लोगों के हक़ के लिए कांग्रेस ने रेल मंत्रालय के खिलाफ आंदोलन कर मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। जिसके तहत आज अंतागढ़ रेल्वे स्टेशन में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश चंदेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा रेल्वे स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया।
सुबह 11बजे वाली ट्रेन के रेल्वे स्टेशन पंहुचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रेन के सामने पटरी पर एकत्र होकर रेल्वे मंत्रालय के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि रेल प्रशासन व मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों से भेदभावपूर्ण बर्ताव कर रहा है। यहां आए दिन यात्री गाड़ियों का टाईम बदल दिया जाता है या फिर जानबूझकर ट्रेन को रद्द कर दिया जाता है , जिससे आम लोगों काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। केन्द्र के मोदी सरकार ट्रेन का सही संचालन करने में असफल साबित हो रहा है।
कांग्रेसीयों द्वारा कुछ देर प्रदर्शन करने के बाद स्टेशन से चले गये तत्पश्चात रेल अपने गंतव्य के लिये रवाना हुई।
प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष के अलावा मुकेश ठक्कर, लहेंद्र वर्मा, रफीक खान, दुर्गेश ठाकुर पुनित पटेल राकेश गुप्ता, चंद्रज्योत रामटेके सहित सभी प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest
*रतनपुर आत्मानंद कन्या विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस* *रतनपुर महामाया मंदिर में VIP दर्शन शुरू* *16 अगस्त को रतनपुर में क्वीन्स ऑफ रतनपुर समूह द्वारा सावन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया* *कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा आस्था संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है  शिवरतन शर... *जय स्तंभ चौक में किया ध्वजारोहण देशप्रेम और विकास का दिया संदेश* *राष्ट्रभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *भाटापारा वृंदावन कॉलोनी में ध्वजारोहण वृक्षारोपण और सामाजिक एकता का संदेश* *2026-2028 के लिए रेलवे समिति गठित यात्रियों की आवाज बनेंगे नवमनोनीत सदस्य* *देशभक्ति का जश्न शासकीय कार्यालय स्कूलों  एवं वेलकम डिस्टलरी में हुआ ध्वजारोहण* * पद्मश्री पंडित रामलाल   का बिलासपुर आगमन पर  रजक महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा भव्य स्वाग...