छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट

थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था

• स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बिलासपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों से लगातार ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि बिलासपुर शहर में खतरनाक एवं धारदार चाकू/हथियार बाबा धाम, देवघर से लाकर आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हैं।

• वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.08.2026 को थाना तोरवा, GRP एवं RPF रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों एवं उनके सामान की सघन जांच की गई, जिसमें खतरनाक एवं घातक धारदार हथियार बरामद कर जप्त किए गए।

• पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, बस स्टैंड तथा शहर के अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है।

• बिलासपुर पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest
*अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया वृहद वृक्षारोपण* *तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार* *थाना तोरवा, GRP एवं RPF की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग* *तिरंगा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा* *जलप्रपातों का अनुपम सौंदर्य पर्यटकों को कर रहा आकर्षित* *कलेक्टर  एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के सम्बन्ध में दिये जरूरी निर्देश* *नगचुई स्कूल घोटाला नहीं लापरवाही है 1 महीने बाद भी BEO का नोटिस कागज में दफन* *अमरकंटक में औषधीय खेती को मिलेगा नया आयाम * *अमरकंटक में हर घर तिरंगा अभियान* *15 अगस्त परेड की तैयारी शुरू पुलिस कर रही बच्चों को अनुशासन का पाठ*