*तिरंगा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा*

वड़ापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा — राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भाटापारा*
*सिंगारपुर से भाटापारा तक गूंजा भारत माता का जयघोष, भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली में उमड़ा राष्ट्रप्रेम*
भाटापारा 13 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल भाटापारा द्वारा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की
रैली का शुभारंभ माँ मावली मंदिर, सिंगारपुर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रप्रेम का भाव लिए सैकड़ों कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली सिंगारपुर से दतरेगी, टेहका, कलमीदह, सेंड़री, खपराडीह होते हुए जयस्तंभ चौक, भाटापारा पहुँची
रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर माताओं-बहनों, ग्रामीणजनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों में रैली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला
तिरंगे ने जोड़ा गांव-गांव और दिल-दिल तिरंगा रैली केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान का जनसंदेश बनकर सामने आई। ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए रैली ने लोगों को राष्ट्रहित एवं देशभक्ति के भाव से जोड़ने का कार्य किया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा किए गए स्वागत ने यह स्पष्ट किया कि तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा — तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत के गौरव, त्याग, संघर्ष और वीरता का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों ने देश की आन, बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज जब गांव-गांव और घर-घर तिरंगा लहरा रहा है, तो यह भारत की एकता और राष्ट्रशक्ति का संदेश है उन्होंने कहा कि भाटापारा की धरती हमेशा राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत रही है। सिंगारपुर से भाटापारा तक निकली इस तिरंगा रैली में जिस प्रकार ग्रामीणों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वह हमारे राष्ट्रप्रेम की जीवंत तस्वीर है शर्मा ने कहा आज तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हमारी पहचान सबसे पहले भारतीय के रूप में है। जाति, समाज, क्षेत्र और विचारों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ के आह्वान ने देशभर में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया है। हमें इस भावना को केवल पर्व और अभियान तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि अपने दैनिक जीवन में देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी के रूप में अपनाना है उन्होंने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छ और विकसित नगर, मजबूत समाज तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही सच्ची राष्ट्रसेवा है अश्वनी शर्मा ने रैली में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों, माताओं-बहनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—तिरंगे की शान हमारे लिए सर्वोच्च है। आइए, हम संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखेंगे। हर घर तिरंगा हो और हर दिल में भारत के लिए सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का भाव हो—यही इस यात्रा का संदेश है।रैली का समापन स्व गोविंद सारंग स्मृति परिसर भाजपा कार्यालय,भाटापारा में राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ हुआ। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष जीवन वर्मा पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर प्यारे लाल रजक कनक मनहरे,ठाकुरराम साहू पीलूराम वर्मा बोहरिक यदु प्रमोद मोदी निषाद,पवन साहू,सुरेश वर्मा,रोहित सहू दिलेश साहू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे
