छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों में लाखों का फर्जीवाड़ा*

बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामविलास शर्मा की रिपोर्ट



बिल्हा बीपीएम अनिल गरेवाल पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, रायपुर से पहुंची जांच टीम
बिल्हा ग्लोबल न्यूज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत बिल्हा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2014 से 2021 के बीच हुई भारी वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है।

एनएचएम आयुक्त और अपर संचालक (वित्त) द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति *सोमवार सुबह 11:00 बजे बिल्हा बीएमओ कार्यालय* पहुंची। जांच समिति के अध्यक्ष *भावेश दुबे, अपर संचालक वित्त* के साथ समिति सदस्य बिलासपुर पहुंचकर दस्तावेजों की पड़ताल में जुट गए।
कौन है जांच के दायरे में
इस पूरे प्रकरण में बिल्हा बीपीएम अनिल गरेवाल और तत्कालीन लिंगयाडीह चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुरिमा श्रीवास मुख्य रूप से जांच के घेरे में हैं।

जांच के मुख्य बिंदु और आरोप

• दस्तावेजों में लीपापोती का आरोप पूर्व में EOW और ACB से शिकायत के बाद लगभग 2000 पन्नों के दस्तावेज जमा किए गए थे। आरोप है कि जांच समिति ने इसे महज 200 पन्नों की फाइल तक सीमित कर दिया है।
• जीवनदीप समिति में फर्जीवाड़ा लिंगयाडीह, बेलतरा और बिल्हा में जीवनदीप समिति के खातों का फर्जी संचालन कर लाखों रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। नियमों को ताक पर रखकर बिना साधारण सभा की बैठक के द्वितीय हस्ताक्षरकर्ता नियुक्त किया गया और अवैध तरीके से चेक साइन कर बिल पास किए गए।
• अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य वित्तीय अधिकार न होने के बावजूद बीपीएम द्वारा 9 माइक्रोस्कोप की खरीदी की गई। साथ ही बेलतरा में लगभग ₹52,000 के बिल पास किए गए, जिनकी वसूली नोटिस मिलने के बाद भी नहीं की गई।
• बिना सेवा विस्तार के पद पर बने रहना अनिल गरेवाल वर्ष 2018 के बाद बिना किसी संविदा एक्सटेंशन लेटर के अब तक बिल्हा बीपीएम पद पर बने हुए हैं। बिना सेवा विस्तार के पद पर बने रहकर वेतन भुगतान पाना पूरे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।क्या होगी कार्रवाई 
सूत्रों के अनुसार इस मामले में बेलतरा, बिल्हा और लिंगयाडीह के तत्कालीन बीएमओ पर भी गाज गिर सकती है। अब देखना होगा कि जांच निष्पक्ष दिशा में आगे बढ़ती है या दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो पाती है।

बिल्हा बीपीएम अनिल गरेवाल

Latest
*स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन* *अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारियां शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट भाटापारा नगर निगम प्रस्ताव पर परिषद एकमत* * परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित* *ब्रेकिंग न्यूज़  कोटा CHC बना रेफर सेंटर गरीब मरीज प्राइवेट में लुटने को मजबूर* *ग्राम पंचायत दवनपुर में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम संपन्न* *कविता शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट सम्मान* *वार्ड नंबर 9 में सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन*