Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में एकल अभियान अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री नर्मदे हर सेवान्यास में आयोजित एकल अभियान अंचल अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का शुक्रवार 17 जुलाई 2026 को समापन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

यह प्रशिक्षण वर्ग 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुआ था जिसमें अंचल के 56 आचार्यों एवं दीदियों ने सहभागिता की ।
समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आचार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा , संस्कार और ग्राम विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की । कार्यक्रम का मूल भाव था— “शिक्षा की दीक्षा लेकर हम गांव-गांव में जाएंगे , मन के सच्चे बच्चों को ईश्वर रूप सजाएंगे।”

समापन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , अमरकंटक मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश मिश्रा , संच उपाध्यक्ष पोड़ी दिनेश सिंह , पूर्व जनपद सदस्य जैतहरी राम सिंह , संच सचिव बेनीबारी प्रवीण गहरवार , संच अध्यक्ष बेनीबारी सुरेंद्र चौकसे , संच अध्यक्ष पोड़ी एवं वर्ग प्रभारी आनंद टाडिया , नर्मदे हर सेवा न्यास के व्यवस्थापक रामप्रसाद , भाग प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक मायाराम भासंत सहित अंचल टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर अंचल अभियान प्रमुख रामज्ञान पटेल , अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक नर्मदा शुक्ला , कार्यालय प्रमुख राकेश यादव , संच टोली के सदस्य तथा बड़ी संख्या में आचार्य एवं दीदियां मौजूद रहीं ।

प्रशिक्षक नर्मदा शुक्ला ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया –
प्राथमिक शिक्षा , आरोग्य शिक्षा , ग्राम विकास शिक्षा ,
स्वाभिमान जागरण शिक्षा , संस्कार शिक्षा जैसे प्रशिक्षण कराया गया । वर्ग के समापन पर प्रशिक्षित आचार्यों ने गांव-गांव जाकर शिक्षा , संस्कार , स्वाभिमान एवं सामाजिक जागरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।

Latest news
*रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन* *बिजली के तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत* *कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*
*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु* *भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ... *माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*