गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु*

गौरेला पेंड्रा मरवाही ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट

*जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण और आंदोलन तेज करने का आह्वान*

_गौरेला  जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक *जिला अध्यक्ष श्रीमती गज़मती भानु* की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त निर्देशों को जिला स्तर पर लागू करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गज़मती भानु ने कहा कि प्रदेश के प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार और जनसमस्याओं को लेकर सतत संघर्ष के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा।

गुलाब राज अर्चना पोर्ते, बादल सिंह आर्मो, पंकज तिवारी, मूलचंद कुशराम, मुद्रिका सर्राटी, ममता पावले, ममता पैकरा* सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, महिला-युवा-आदिवासी-किसान वर्ग तक पहुंच बढ़ाने और जनविरोधी नीतियों को उजागर करने पर जोर दिया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनआंदोलनों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का संचालन ओमप्रकाश बंका ने किया।

बैठक में राकेश मसीह, वीरेंद्र बघेल, हरीश रे, प्रफुल्ल प्रकाश, संतोष ठाकुर, रवि राय, अमित सोनी, कमल राठौर, गजरूप सलाम, रेखा तिवारी, जयश्री कुशराम, श्वेता मिश्रा, कामता राठौर, गिरज रानी पोट्टम, सुनीता टिमोथी, मालती वाकरे, निलेश साहू, रियांश सोनी, शंकर कंवर, मनीष दुबे, अफसर खान, अंसार जनजानी, तेज राजपूत, उपेंद्र उइके, राजेश यादव, संतोष वर्मा, बाला प्रसाद कश्यप, रमेश मेहराम, गणपत भानु सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest
*रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा* *भाटापारा में करियर फेयर एक्सपो 2.0* *बिल्हा ब्लॉक के BPM अनिल गढ़ेवाल पर गंभीर मामला कार्रवाई शून्य हौसला बुलंद* *आचार्य श्री चंद्रदेव जी महाराज का 532वां प्राकट्योत्सव संपन्न* *नानी बाई रो मायरो कथा में सराबोर हो रहे श्रद्धालु  * *संतान सप्तमी का व्रत महिलाओं ने रखा*