करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*


बिलासपुर/कोटा ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट
करगी रोड कोटा वार्ड 11 में 2 साल से जाम नाली, बीमारी का खतरा निजी घरों में भर रहा पानी, जिम्मेदार दे रहे सिर्फ जुमला

करगी रोड, कोटा नगर पंचायत करगी रोड के वार्ड क्रमांक 11में पिछले 2 वर्षों से नाली की सफाई नहीं होने से गंदे पानी की निकासी पूरी तरह ठप है। नाली जाम होने से पानी ओवरफ्लो होकर निजी घरों में घुस रहा है और वार्ड में बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत सीएमओ, नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं वार्ड पार्षद को मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई। नागरिकों का कहना है कि शिकायत करने पर हर बार अधिकारियों और नेताओं की तरफ से सिर्फ जुमला और वादा मिलता है। धरातल पर कोई काम नहीं होता। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है। मच्छर, गंदगी और दुर्गंध से बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।

Latest