Global news live
पंखाजूर

*जिले के सीमाओं में होगी कड़ी निगरानी अंतर्रजिला समन्वय समिति की बैठक*



“बिप्लब कुण्डू/-की रिपोर्ट “

“पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़ “
निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी सीमाओं में कड़ी निगरानी बरती जायेगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की उपस्थिति में आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कांकेर जिला के सीमावर्ती जिलों कोण्डागांव, नारायणपुर, गढ़चिरौली महाराष्ट्र, मानपुर-मोहला, बालोद एवं धमतरी जिला के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिलों के बार्डर में चेकपोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही नक्सल गतिविधियों एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, एक दूसरे जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों का बेहतर समन्वय बनाने, अवैध हथियार एवं मदिरा के परिवहन पर रोक लगाने के लिए समन्वय स्थापित करने, वारंटियों एवं हिस्ट्रीषीटर व्यक्तियों की सूची का आदान-प्रदान करने और नोडल अधिकारियों में बेहतर संपर्क बनाये रखने का निर्णय लिया गया। बार्डर के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में संभावित चेकपोस्ट की जानकारी देते हुए लगातार पेट्रोलिंग करने पर सहमति जताई।

Latest news
*विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी*