Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े जूते व शैक्षणिक सामग्री*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा अमरकंटक अध्यक्ष ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े,जूते व शैक्षणिक सामग्री

सामग्री पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे,श्रावण मास में होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा अमरकंटक के अध्यक्ष द्वारा एक सराहनीय सामाजिक सेवा अभियान चलाया गया । महासभा के नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद गौतम ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अति गरीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों को कपड़े , जूते , चप्पल , तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया ।

सेवा कार्य के दौरान छोटे-छोटे बच्चों को उपयोगी सामग्री प्रदान की गई । नए कपड़े और जूते पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे । कई बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई और दैनिक जीवन में इन सामग्रियों से काफी सहायता मिलेगी ।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों , अभिभावकों एवं ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने इस जनकल्याणकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की । लोगों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग , संवेदना और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं ।

नगर अध्यक्ष शिव प्रसाद गौतम ने कहा कि यह समाज की ओर से एक छोटा सा सेवा प्रयास है । मां नर्मदा की कृपा से ब्राह्मण समाज सदैव धार्मिक , आध्यात्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है ।

उन्होंने बताया कि आगामी श्रावण मास में विप्र समाज एवं जनसहयोग से अमरकंटक क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण , हरित विकास और जनजागरूकता का संदेश दिया जाएगा ।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं ।

Latest news
*अमरकंटक में मानसून की दस्तक से एक घंटे हुई  मूसलाधार वर्षा* *जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए कपड़े जूते व शैक्षणिक सामग्री* *आदिवासी संस्कृति,साहित्य भाषा चिकित्सा पद्धति एवं विश्व बंधुत्व के संदेश के प्रसार का अभियान* *12 वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद दर्ज हुई आपराधिक शिकायत* *सेवानिवृत्ति के साथ मिला सम्मान और अधिकार नगर पालिका ने उसी दिन सौंपा ₹3 लाख का चेक* *छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  संजय अग्रवाल ने संभाला पदभार* *अमरकंटक में विप्र समाज की परिचयात्मक बैठक संपन्न* *ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बिलासपुर... *अमरकंटक में घंटों हुई झमाझम मूसलाधार वर्षा* *कोटा में पल्स पोलियो अभियान शुरू*