Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बिलासपुर में संपन्न*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज

*न्यायधानी बिलासपुर में जनसेवा, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों का महाकुंभ*
*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह में समाज की उत्कृष्ट विभूतियों का हुआ भव्य सम्मान*
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मंगलवार को जनसेवा, पत्रकारिता, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट प्रतिभाओं के सम्मान का साक्षी बनी। ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित बंसी वाला होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय “लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा, संस्कृति, कला, पुलिस, प्रशासनिक सेवा एवं शहीद परिवारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
प्रदेशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। समारोह दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
प्रथम सत्र में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत बिल्हा की पूर्व अध्यक्ष गीतांजलि जितेंद्र कौशिक ने की, जबकि वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा एवं रमन दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत सम्मान के साथ हुआ।
अपने उद्बोधन में राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना वास्तव में समाज के सकारात्मक मूल्यों और सेवा भावना का सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पत्रकार, समाजसेवी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कलाकार समाज के वास्तविक प्रेरणास्रोत हैं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में गीतांजलि जितेंद्र कौशिक ने कहा कि सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण, त्याग और उत्कृष्ट कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ने पत्रकारिता को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार रमन दुबे ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं को सम्मानित करना सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
*द्वितीय सत्र में महापौर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा*
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाटापारा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने की। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाटापारा नगर पालिका परिषद की सभापति दीपा दशरथ साहू एवं नगर पालिका परिषद कोटा की अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू शामिल रहीं।
मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना किसी भी सभ्य समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपने श्रेष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करता है, तब नई पीढ़ी को भी सकारात्मक दिशा और प्रेरणा प्राप्त होती है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अश्विनी शर्मा ने कहा कि समाज में अनेक लोग ऐसे होते हैं, जो बिना किसी अपेक्षा के निरंतर जनसेवा करते हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है। अति विशिष्ट अतिथि रमेश यदु ने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करना तथा समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी जनहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा
*प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने जताया आभार*
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं सर्वव्यापी समाचार पत्र के संपादक तरुण कौशिक ने समारोह की ऐतिहासिक सफलता पर सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों के सहयोग, समर्पण, विश्वास एवं सक्रिय सहभागिता के कारण यह आयोजन सफल, गरिमामय और यादगार बन सका।
उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल एक कार्यक्रम की सफलता नहीं, बल्कि संगठन की एकता, प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति सामूहिक समर्पण का परिणाम है। तरुण कौशिक ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से भविष्य में राजधानी रायपुर में इससे भी अधिक भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी साथियों का विश्वास और सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
*सम्मानित प्रतिभाओं के सम्मान से गूंजता रहा सभागार*
समारोह के दौरान शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा, संस्कृति, कला, पुलिस एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों तथा शहीद परिवारों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रतिभाओं के सम्मान में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा सभागार उत्साह, गौरव और भावनात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
प्रदेश स्तरीय “लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह” ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित यह ऐतिहासिक आयोजन आने वाले वर्षों तक जनसेवा, सामाजिक सम्मान और मानवीय मूल्यों के संवर्धन के क्षेत्र में प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में स्मरण किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश चौबे, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, संरक्षक रमेश पांडेय, कृष्णा पांडेय, जुगल किशोर तिवारी, विशेष सलाहकार संजीव शुक्ला प्रदीप शर्मा  सचिव जावेद खान सुरज गुप्ता गोपाल यादव भरत गुप्ता बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पुरोहित, भाटापारा अध्यक्ष शंकर सोनी  अजय शर्मा कोमल शर्मा श्रीमती मधु सोनी तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला सचिव नूर मोहम्मद खान कटघोरा से अरविंद शर्मा तखतपुर से राकेश मिश्रा मनजीत सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Latest news
*ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बिलासपुर... *अमरकंटक में घंटों हुई झमाझम मूसलाधार वर्षा* *कोटा में पल्स पोलियो अभियान शुरू* *कबीर जयंती पर डॉ. फूलदास महंत का आह्वान जाग सके तो जाग* *कीटनाशक दवाइयां का  छिड़काव से अनेक बीमारियों का जन्म होता हैमंजू दीदी* *अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था * *नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन*