
*अमरकंटक में विप्र समाज की परिचयात्मक बैठक संपन्न*
अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट
संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित शांति कुटी आश्रम में बुधवार शाम स्थानीय विप्र समाज की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक में नगर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक-दूसरे का परिचय प्राप्त करते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की ।
बैठक में सामाजिक एकता , आपसी समन्वय और समाज हित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई । उपस्थित विप्रजनों ने निर्णय लिया कि प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित कर सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी । साथ ही समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ने , युवा पीढ़ी की सहभागिता बढ़ाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे ।
बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक एकजुटता की आवश्यकता पहले से अधिक है । आपसी संवाद और सहयोग की भावना से समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके ।
बैठक में अंबिका तिवारी , रामसरोवर द्विवेदी , ओ पी गौतम , मुनीश पाण्डेय , रामगोपाल , धनंजय तिवारी , श्रवण कुमार उपाध्याय , उमाशंकर पाण्डेय , नर्मदा प्रसाद पाठक , मुकेश पाठक , रामनरेश दुबे , सोमू दुबे , पवन दुबे , शिवप्रसाद त्रिपाठी , अखिलेश द्विवेदी , लखन प्रसाद द्विवेदी , सीताप्रसाद पाठक , राजेश पाठक , राकेश उपाध्याय , मुकेश पाठक , संदीप कुमार ज्योतिषी , बालकृष्ण गौतम सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के सदस्य उपस्थित रहे ।
बैठक के अंत में समाज की एकता एवं निरंतर संवाद बनाए रखने के संकल्प के साथ आगामी माह पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।
