Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*किडनी की गंभीर बीमारी के इलाज में सरकार से मदद *

*ग्लोबल न्यूज लाइव ब्यूरो बिलासपुर*
*मंगला के किसान परिवार को मिली किडनी की गंभीर बीमारी के इलाज में सरकार से मदद, मिला नया जीवन*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

*मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ से इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को मिली आर्थिक सहायता*

बिलासपुर, 10 सितम्बर 2024/मंगला के किसान मुजफ्फर खान को किडनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनके इलाज में आसानी हो रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत इस वर्ष जिले के 131 परिवार योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
मंगला निवासी किसान मुजफ्फर खान विगत 2 वर्ष से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज में लाखों का खर्च था, खेती किसानी करने वाले परिवार ने किसी तरह जमा पूंजी से प्रदेश के एक बड़े निजी अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया, लेकिन हर तीसरे दिन होने वाले डायलिसिस के खर्च ने उनकी कमर तोड़ दी। मुजफ्फर खान के बेटे मुश्ताक खान ने बताया कि इस दौरान उन्हें ‘मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना‘ के विषय में जानकारी मिली और रायपुर जाकर उन्होंने इसके लिए आवेदन किया। शीघ्र ही उन्हें इलाज के लिए राशि स्वीकृत हो गई, जिससे अब उनके पिता के डायलिसिस व दवाओं के खर्च में मदद मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार से मिली इस आर्थिक सहायता से उनके पिता को नया जीवन मिला है। मुजफ्फर खान की पत्नी बिल्किस बानों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मिली इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है, अब आसानी से उनके पति का इलाज हो पा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले में अब तक 636 लोगों ने योजना के तहत लाभ प्राप्त किया है, और इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।

Latest news
*छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  संजय अग्रवाल ने संभाला पदभार* *अमरकंटक में विप्र समाज की परिचयात्मक बैठक संपन्न* *ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ के प्रदेश स्तरीय लोक सेवा गौरव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन बिलासपुर... *अमरकंटक में घंटों हुई झमाझम मूसलाधार वर्षा* *कोटा में पल्स पोलियो अभियान शुरू* *कबीर जयंती पर डॉ. फूलदास महंत का आह्वान जाग सके तो जाग* *कीटनाशक दवाइयां का  छिड़काव से अनेक बीमारियों का जन्म होता हैमंजू दीदी* *अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था *