Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका*


बिलासपुर ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट

कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका
बिलासपुर, 21 जून 2026
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने कोटा को नगर पालिका बनाने का वादा पूरा कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका में उन्नयन करने संबंधी अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की वर्तमान सीमाएं ही अब नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी।
1. अधिक बजट: नगर पालिका बनने से विकास कार्यों के लिए केंद्र व राज्य से ज्यादा फंड मिलेगा
2. बेहतर सुविधाएं: पेयजल, सड़क सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा 
3. प्रशासनिक सशक्तिकरण नगर पंचायत की तुलना में नगर पालिका को अधिक प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार प्राप्त होंगे
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और विकास की जरूरतों को देखते हुए यह उन्नयन लंबे समय से लंबित था।उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कुछ समय पहले कोटा का दौरा कर नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। अब राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के साथ वह वादा जमीन पर उतर गया है।

Latest news
*अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल* *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी मॉल में सामूहिक योगाभ्यास* *मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल शिवरतन शर्मा*  *कोण्डागांव मे सर्व आदिवासी समाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 जून को * *इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ*