Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

सपरिवार मां नर्मदा का किया पूजन-अर्चन
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में शुक्रवार 26 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल सपरिवार मां नर्मदा के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचे । प्रातः लगभग 11:30 बजे उन्होंने नर्मदा उद्गम स्थल पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया । इसके पश्चात उन्होंने बाबा अमरकंटेश्वर महादेव का जलाभिषेक , पूजन एवं आरती कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की ।

श्री बघेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल , परिजनों एवं मित्र प्रदीप शर्मा के साथ नर्मदा उद्गम कुंड पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक मां नर्मदा के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
नर्मदा मंदिर के पुजारी पंडित उमेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ उनका संपूर्ण पूजन-अर्चन संपन्न कराया । इसके बाद उन्होंने बाबा अमरकंटेश्वर महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया तथा मंदिर परिसर की परिक्रमा की । इस दौरान उन्होंने 11 रुद्र महादेव मंदिर में भी दर्शन कर शीश नवाया ।

परिक्रमा के दौरान श्री बघेल ने अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में स्मृति स्वरूप छायाचित्र भी खिंचवाए । नर्मदा मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मां नर्मदा की पावन चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा प्रसाद भेंट करते हुए उनके स्वस्थ , दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन तथा राजनीतिक उन्नति की मंगलकामना की ।
आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह के अवसर पर पंडित उमेश द्विवेदी , पंडित उत्तम द्विवेदी , पंडित विनायक द्विवेदी , पंडित रबी द्विवेदी सहित अन्य पुजारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
इसके उपरांत श्री भूपेश बघेल ने प्राचीन पुरातत्व संरक्षित परिसर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपने परिवार के साथ दो दिवसीय निजी प्रवास पर अमरकंटक आए हैं ।

Latest news
*अमरकंटक पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल* *सुरक्षा संवेदन शीलता और जिम्मेदारी के साथ करें सर्प रेस्क्यू  वनमंडलाधिकारी* *अमरकंटक में निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था * *नवनियुक्त एल्डरमेनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से की सौजन्य भेंट* *आपातकाल के 51 वर्ष लोकतंत्र की हत्या का काला दिन* *मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही*