Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक में ऑल इंडिया ट्रेक कैंप 2026 का सफल आयोजन ,

पांच राज्यों के 510 कैडेट्स ने लिया हिस्सा

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित ऑल इंडिया अमरकंटक ट्रेक कैंप 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ । यह शिविर 01 जून से 24 जून 2026 तक तीन चरणों में आयोजित किया गया  जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई ।

मैकल पर्वत श्रृंखला की गोद में बसे अमरकंटक में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के ट्रेक कैंप का संचालन ब्रिगेडियर रितेश बहल (ग्रुप कमांडर  जबलपुर) के मार्गदर्शन में किया गया । शिविर की कमान लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के. शर्मा (ऑफिसर कमांडिंग 7 एमपीओ (ई) कंपनी एनसीसी शहडोल) ने संभाली जबकि लेफ्टिनेंट कर्नल अमन प्रीत सिंह (ऑफिसर कमांडिंग 24 एमपी बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा) ने डिप्टी कैंप कमांडेंट के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

विद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , राजस्थान , मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लगभग 510 कैडेट्स एवं 15 एनसीसी अधिकारियों ने भाग लिया । कैंप का शुभारंभ 01 जून को प्रेरणादायी संबोधन के साथ किया गया जिसमें कैडेट्स को अनुशासन , राष्ट्रसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।
ट्रेक कैंप के दौरान कैडेट्स ने अमरकंटक के प्रमुख धार्मिक , ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया । उन्होंने नर्मदा उद्गम मंदिर , जैन मंदिर , यंत्र मंदिर , माई की बगिया , सोनमुड़ा , दुर्गा धारा , कबीर चबूतरा , कपिलधारा , दूधधारा एवं शंभूधारा सहित अनेक दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लिया ।
कैंप की विशेषता यह रही कि प्रतिदिन सायंकाल विभिन्न राज्यों के कैडेट्स द्वारा अपनी-अपनी सांस्कृतिक परंपराओं , लोकगीतों , लोकनृत्यों , नाटकों एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । इन कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट्स को एक-दूसरे की संस्कृति को समझने तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर मिला ।

प्रथम चरण 1 से 8 तक चलने वाला कैंप जिसमें कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के. शर्मा ने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में राष्ट्रीय एकता , अखंडता , भाईचारे , अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं । उन्होंने कैडेट्स से देश की विविध संस्कृतियों का सम्मान करते हुए आपसी सौहार्द एवं समरसता बनाए रखने का आह्वान किया ।
ऑल इंडिया अमरकंटक ट्रेक कैंप 2026 ने न केवल युवाओं को प्रकृति और संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया बल्कि राष्ट्रीय एकीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया ।

Latest news
*सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन* *बिजली के तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत* *कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*
*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु* *भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ... *माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा*