अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*लालपुर क्षेत्र में सपेरों से छुड़ाए गए सांप , जंगल में छोड़े गए*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग पच्चीस किलोमीटर दूर लालपुर क्षेत्र में एक सपेरा जिंदा सांप को लेकर ग्रामीण जानों को सपेरा का खेल , प्रदर्शन दिखा रहा था । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के सर्प विशेषज्ञ भास्कर वरमे को इसकी खबर मिली तो उन्होंने तत्कार अपने वालेंटियर सतेंद्र कुमार तथा बीट गार्ड डी डी सोनवानी को सूचित किया । सूचना पाते ही सभी मौके पर पहुंच सपेरा को रोका गया ।
भास्कर वरमे से बात करने पर उन्होंने बताया कि कुछ सपेरे क्षेत्र लालपुर  में सांपों का प्रदर्शन कर रहे थे जिनको पकड़ा गया । उनके पास से जिंदा सांपों को जब्ती बनाकर मौका पंचनामा बनाया गया और सांपों को सुरक्षित उनके आश्रय स्थल जंगल में छोड़ दिया गया ।
अमरकंटक क्षेत्र में सर्प विशेषज्ञ भास्कर वरमे से  चर्चा दौरान उन्होंने बताया कि अमरकंटक में हमारे अनेक वालेंटियर है जिनमें सक्रिय वरुण उपाध्याय जो अमरकंटक क्षेत्र में सर्प से संबंधित जैसे किसी के घर , बाड़ी आदि में निकल जाने से इन्हें बुलाकर सांप को पकड़वा कर उसके आश्रय स्थल जंगलों के बीच विचरण हेतु छोड़ दिया जाता है । इस वर्ष बरसात के समय लोगों के घरों से दर्जनों सांप पकड़कर जंगल में विचरण हेतु छोड़ा गया है । ताकि सभी सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया , ताकि वे स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकें ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत* *अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न*