अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के बाबा कल्याण दास जी से अल्मोड़ा आश्रम में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने की सौजन्य भेंट , लिए संतों का आशीर्वाद
अमरकंटक/अल्मोड़ा – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान अल्मोड़ा क्षेत्र स्थित पावन संत परंपरा के प्रतिष्ठित संत मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित  कल्याण सेवा आश्रम के संस्थापक परम तपस्वी बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बाबा कल्याण दास जी महाराज का हाल-चाल जाना । यह मुलाकात आध्यात्मिक संवाद , सामाजिक समरसता और भारतीय सनातन परंपराओं के संरक्षण के भाव से सम्पन्न हुई ।

मप्र राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने बाबा कल्याण दास जी  महराज से मुलाकात के बाद विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं समाजहित से जुड़े  महत्वपूर्ण विषयों पर  चर्चा की । इस दौरान उन्होंने संत परंपरा के मार्गदर्शन को राष्ट्र एवं समाज निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि संत समाज सदैव जनकल्याण , संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है ।

भेंट के अवसर पर बाबा कल्याण दास जी ने मुख्यमंत्री जी को अपना आत्मीय आशीर्वाद देते हुए जनसेवा , लोककल्याण और धर्म आधारित सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं । मुख्यमंत्री जी ने संतों के सान्निध्य को अपने लिए सौभाग्य बताते हुए उनके विचारों और मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया ।

इस अवसर पर स्वामी जगदीशानंद महाराज सहित अन्य संत-महात्मा भी इस दौरान उपस्थित रहे । सभी संतों ने राष्ट्र की उन्नति , समाज में सद्भाव और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने पर बल दिया । आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न इस भेंट कार्यक्रम ने उपस्थित श्रद्धालुओं और अनुयायियों के बीच विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित हुआ ।

मुख्यमंत्री जी ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि , शांति और समग्र विकास की कामना की ।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत* *अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न*