Global news live
कांकेरकोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राजनीकि दलों के खेल से सावधान रहे जनता-सीपीआई*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*



*जनता के मुद्दों से भटक चुके दोनों राजनीकि दलों के खेल से सावधान रहे जनता-सीपीआई*

कोण्डागांव 23 मई जनता के मुद्दों से भटक चुके दोनों राजनीकि दलों के खेल से जनता को सावधान रहने की अपील करते हुए तिलक पांडे संभागीय संयोजक कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया बस्तर सम्भाग ने 23 मई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जनता के मुद्दों से भटक चुके देष के दोनों बड़े राजनीतिक पार्टियों के खेल का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बस्तर संभाग कड़ा विरोध प्रकट करती है।
सीपीआई चिंता और रोष के साथ व्यक्त करती है कि आज देश व्यापक आर्थिक और सामाजिक संकट के दौर से गुजर रहा है। रुपए का दिन-प्रतिदिन अवमूल्यन हो रहा है, महंगाई आम नागरिक की कमर तोड़ रही है और बेरोजगारी युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। ईंधन संकट और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती किल्लत ने जीवन की लागत बढ़ा दी है। साथ ही शिक्षा का स्तर गिरना और लगातार पेपर लीक की घटनाएँ हमारे शैक्षणिक ढांचे की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़ी करती है। देश के खनिज संसाधनों की तस्करी और लूट स्थानीय लोगों के अधिकारों व आजीविका पर सीधे प्रहार है। इन सब चुनौतियों के बीच समाज में बढ़ते धार्मिक व सामाजिक तनाव ने साम्प्रदायिक दूरी और भय का वातावरण बनाया है।
हमें खेद है कि इस संवेदनशील समय में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, जो देश की प्रमुख राजनीतिक शक्तियाँ हैं, जनहित के इन वास्तविक मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने के स्थान पर ‘पुतला-पुतला’ की राजनीति में मग्न नजर आ रहे हैं। दोनों पार्टियाँ आपस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। यह खेल लोक तंत्र और देश के भविष्य के प्रति घोर असंवेदनशीलता है। जनता रोज़गार, महंगाई, इंधन, शिक्षा और संसाधन के न्यायपूर्ण प्रयोग जैसी समस्याओं से घिरी है, परेषान है, जिनके समाधान हेतु कोई चर्चा नहीं किया जा रहा है।
हमारी माँग है कि केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर जनता को महंगाई व ईंधन संकट से राहत देने के लिए ठोस उपाय तत्काल लागू करें; आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण और समर्थन-नीतियाँ (पीडीएस/सब्सिडी) सुनिश्चित करें। बेरोजगारी घटाने के लिए सार्वजनिक और स्थानीय स्तर पर रोजगार उन्मुख योजनाएँ, ग्रामीण विकास और सार्वजनिक निवेश बढ़ाया जाए। पेपर लीक की घटनाओं की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो, शिक्षा व्यवस्था पर वैज्ञानिक और समावेशी नीतियाँ लागू की जाएँ। खनिजों पर पारदर्शी और जनता हितैषी नीतियाँ लागू हों, आदिवासी व स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए त्वरित क़दम उठाए जाएँ।
सामाजिक शांति- धार्मिक व सामाजिक तनाव को भड़काने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और सामुदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए तत्काल कार्यक्रम शुरू किए जाएँ।
राजनीतिक नैतिकता-प्रमुख पार्टियाँ व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर जनता के वास्तविक मुद्दों पर कार्य करें, यदि वे सक्षम नहीं हैं, तो लोकहित की राजनीति करने वाले दल और मंच सक्रिय हों।
न्याय और जवाबदेही की मांग
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बस्तर संभाग यह भी मांग करती है कि सरकारी नीतियों, सार्वजनिक परियोजनाओं और संसाधन आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु स्वतंत्र स्थानीय जनहित समितियों की स्थापना की जाए, भ्रष्टाचार-संबंधित मामलों की त्वरित प्राथमिकी और इंसाफ हो
हम जनता से अपील करते हैं कि वे इन मुद्दों पर जागरूक रहें और अपनी समस्याओं को मापदंड बनाकर स्थानीय प्रतिनिधियों से जवाब मांगें। लोकतांत्रिक तरीकों से शांतिपूर्ण आंदोलन, जन सभाएँ और प्रतिनिधिमंडल तैयार कर हम अपनी आवाज़ को मजबूती से उठाएँगे। सीपीआई देश और क्षेत्र के मौलिक हितों की रक्षा व सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी प्रगतिशील शक्तियों, नागरिक संगठनों और मेहनतकश जनता से आग्रह करते हैं कि वे एकजुट हों और सत्ता के सुस्त, तर्कविहीन और सांप्रदायिक खेल के विरुद्ध आवाज़ उठाएँ।

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956
Latest news