कटघोरा

*वर्षा ऋतु को देखते हुए बांध के नीचे रहने वाले आसपास के ग्रामीण रहे सतर्क*

कटघोरा ब्यूरो@


*सिंचाई विभाग ने जारी किया चेतावनी*
आगामी वर्षाकाल के दौरान आवश्यकता पड़ने पर बांगो बांध माचाडोली एवं हसदेव बैराज दर्री से नदी में पानी छोड़ा जाएगा। हसदेव परियोजना मंडल के अधीक्षण अभियंता द्वारा बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांव के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने सभी नागरिकों एवं कार्य संबधितों को बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल संपत्ति को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को कहा गया है। साथ ही बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान, औद्योगिक इकाईयों एवं अन्य संस्थानों को भी अपनी-अपनी परिसंपतियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर ले जाने की अपील की गई है। बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित ग्रामों में बांगो, लेपरा, नुनिया, कछार, कोनकोना, पोडीउपरोडा, चर्रा, पराघाट, छिनमेर, सिरकीकला, केरा, पाथी, सिलीयारीपारा, तिलसाभाठा, हथमार, छिर्रापारा, करमीपारा, जूनापारा, नवागांव, झोरा, कौरीघाट, पोड़ीखोहा, डोंगाघाट, धनगांव, लोटलोटा, नर्मदा, औराकछार, झाबू, सोनगुड़ा, नवागांव, स्याहीमुड़ा, जेलगांव, चारपारा, खैरभावना, बलरामपुर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, इमलीडुग्नु, कुदुरमाल, बरीडीह, मोहरा, देवरी, चिचोली, कटबितला, झीका, ढिठोली आदि शामिल है।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा वन माफिया पर शिकंजा डीएफओ नीरज यादव की टीम ने 1.024 घनमीटर सागौन जप्त किया* *ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

*ब्रेकिंग न्यूज़ रेत पर फैसला कोर्ट ने कहा नदी के स्वरूप पर्यावरण पर असर* *गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन*