Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गहरवार परिवार भेजरी में 30 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

30 अप्रैल को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /  पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 21 किलोमीटर दूर ग्राम भेजरी में गहरवार परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है । यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 30 अप्रैल 2026 से 07 मई 2026 तक जयपाल सिंह गहरवार के निज निवास  ग्राम भेजरी तहसील पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) में संपन्न होगा ।
आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 30 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ग्राम सहित आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे । कलश यात्रा के साथ ही विधिवत पूजन-अर्चन एवं मंगलाचार के साथ श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा ।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक मूल पाठ किया जाएगा । इसके पश्चात दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का रसपान श्रोताओं , श्रद्धालुओं को कराया जाएगा । कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं से प्रतिदिन उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है ।
यह पावन आयोजन गुरुमहाराज परम पूजनीय श्री रामशरण जू महाराज जी की कृपा , परमपिता परमेश्वर अखिल लोक ब्रह्माण्ड नायक देवकीनंदन ब्रज बल्लभ श्रीकृष्ण जी की असीम अनुकंपा , कुलदेवी माता अन्नपूर्णा जी , मां नर्मदा मैया जी की कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है । भेजरी गहरवार परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्राम भेजरी सहित आसपास के क्षेत्र में श्रद्धा , उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है ।
कथा व्यास डॉ. अंबिकेश दुबे कर्मकांड ज्योतिष विशेषज्ञ एवं अगमाचार्य  काशी (बनारस) के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा । श्रद्धालुजन एक सप्ताह तक पधारकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं तथा 07 मई को विशाल नगर भंडारा के साथ पूर्णाहुति कर समाप्त होगा ।
आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुजन , धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।
संजय सिंह गहरवार एवं छत्रपाल सिंह (नन्हे) ने बताया कि इस पावन कथा के मुख्य यजमान उनके पूज्य माता-पिता रहेंगे साथ ही परिवार के अन्य सदस्य अरुणपाल सिंह , भूपाल सिंह , सुनील सिंह , अमित सिंह , राहुल सिंह , शिन्टू , अंश , कुश , देव , अक्षय , छोटू , गन्नू , निशिका , आकांक्षा एवं समस्त गहरवार परिवार आयोजन में सहभागी रहेगा ।

Latest news
*अमरकंटक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद भी सुविधाओं से वंचित * *गहरवार परिवार भेजरी में 30 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रारंभ* *सुशासन त्तिहार को कांग्रेस ने बताया 'फजूलखर्ची* *डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय ब्वायस हास्टल से गायब हुये छात्र को कोटा   पुलिस ने नागपुर से ... *अमरकंटक में  कुओं की   सफाई की मांग* *अमरकंटक में मोहिनी एकादशी पर बही श्रद्धा  भक्ति की अविरल धारा*  *सिविलअस्पताल मे सुरक्षागार्ड की राह होती प्रशस्त* *अकाल पुरख की फौज छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा* *वन मंत्री ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण* *अमरकंटक के बाल भगवान् आश्रम में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन*