Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम नगर परिषद को समर्पित*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक नगर का मुक्तिधाम श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा निर्मित नगर परिषद को समर्पित
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल करते हुए श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित आधुनिक मुक्तिधाम को आज विधिवत रूप से नगर परिषद अमरकंटक को सौंप दिया गया । इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम में नगर परिषद अमरकंटक की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह यूईके , मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते सहित समस्त पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

समारोह का मुख्य आकर्षण वह क्षण रहा जब श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने मुक्तिधाम की चाबी औपचारिक रूप से नगर परिषद को सुपुर्द की ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने कहा कि यह मुक्तिधाम केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि समाज के प्रति सेवा , संवेदना और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है । उन्होंने आश्रम के इस लोकहितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे नगरवासियों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए एक व्यवस्थित एवं सम्मानजनक स्थल उपलब्ध होगा ।

कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आश्रम सदैव समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और यह मुक्तिधाम उसी सेवा भावना का प्रतिफल है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर परिषद इस व्यवस्था का सुचारू संचालन कर इसे जनसुविधा के रूप में विकसित करेगी ।

कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें स्वामी हरस्वरूप जी महाराज , स्वामी धर्मानंद जी महाराज ,  देवानंद खत्री , रामगोपाल , रोशन पन्नारिया पार्षद , पवन तिवारी पार्षद , सुखनंदन सिंह पार्षद , विमला दुबे पार्षद , उषा सिंह उईके पार्षद , जोहन लाल चंद्रवंशी पार्षद , शक्तिशरण पांडेय पार्षद , प्रकाश द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि ,  अभिषेक द्विवेदी , डॉ. एस.के. तिवारी , संतोष पांडेय  सहित जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता , समाजसेवी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे ।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने आश्रम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि मुक्तिधाम की व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाए रखने हेतु हर संभव प्रयास किया जायेगा  ।

उल्लेखनीय है कि  उक्त मुक्तिधाम अमरकंटक नगरवासियों एवं  आने वाले लोगों के लिए पूर्णतः उपलब्ध होगा। इस पहल से न केवल स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि अमरकंटक की सामाजिक संरचना में एक सशक्त और संवेदनशील अधोसंरचना का भी समावेश हुआ है।

Latest news
*50 हजार से अधिक परिवारों के अपना घरका सपना हुआ साकार* *श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा निर्मित मुक्तिधाम नगर परिषद को समर्पित* *भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न* *ऑनलाइन डायवर्सन कार्य अधर मे* *नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न* *बस्तर मुन्ने कार्यक्रम से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ* *अमृत मिशन 2,0 मे बड़ा घोटाला* *अमरकंटक में टला एक बड़ा हादसा वाहन हुआ क्षतिग्रस्त* *अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ* *प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक*