Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राहुल गांधी से प्रीति मांझी की सौजन्य मुलाक़ात जीपीएम जिला से*

-*जीपीएस ग्लोबल न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट*—————————————————–*राहुल गांधी से प्रीति मांझी की मुलाक़ात जीपीएम जिले की नेत्री ने बताई बैगाओं की समस्याएं*

पेंड्रा। नई दिल्ली में कांग्रेस की युवा नेत्री प्रीति मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की बात रखी। प्रीति ने राज्य के सुदूर आदिवासी अंचल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डाल। उन्होंने राहुल  को बताया कि किस तरह बैगा आदिवासी समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मुख्यधारा का समाज उन्हें साथ नहीं ला पा रहा है और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन बैठी है।
प्रीति मांझी ने राहुल गांधी को महिलाओं के हक, हिस्सेदारी और आगे लाने की पहल के लिए विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि किस तरह संघर्ष से वे राजनीति में अपनी पहचान बना रहीं हैं। प्रीति मांझी ने कहा कि ऐसा माहौल बनना चाहिए जिससे राजनीति में महिलाएं स्वाभिमान से रह पाएं।
राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर काम करने पर जोर दिया और संविधान की लड़ाई, कांग्रेस का सबको साथ लेकर चलने पर काम करने को कहा। इस बैठक में देश की चुनिंदा 10 महिलाओं का चयन किया गया था जो शक्ति अभियान, इंदिरा फेलो और यूथ कांग्रेस से जुड़कर  काम कर रहीं हैं।

Latest news
*किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण* *जिले की 33 सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन* *ग्राम मथनीबेड़ा में अस्मिता परियोजना का शुभारंभ* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक* *लालसोट महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम* *सिविल अस्पताल में जरूरी है सुरक्षा गार्ड अश्वनी शर्मा* .*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई* *कन्नौजे रजक समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग का चुनाव संपन्न* *पोढ़ी, पचरा, दारसागर, अमाली एवं अमा गोहन में खुले नए केंद्र* *दसवीं मे 98•2 प्रतिशत प्राप्त कर रचा कीर्तिमान अपर्णा मिश्रा *