
*होली के रंग में रंगे पत्रकार ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन*
कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ होली मिलन समारोह।
ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ होली मिलन समारोह बिलासपुर प्रधान कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, होली मिलन समारोह में सभी साथियों ने हर्बल रंग बिरंगे गुलाल का तिलक लगाकर और फूलों की होली खेली गयी, होली मिलन में संगीतमय फाग गायन का भी आयोजन रखा गया था।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे को होली मिलन समारोह के बधाई देते हुए कहा की प्रदेश में पत्रकारों हित के बारें में बात करते हुए कहा की सभी पत्रकार एक हैं और सभी पत्रकारों के लिए पत्रकार सहायता कोष की व्यवस्था बनानी एवं सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन अमरकंटक में मई माह में करने का निर्णय भी लिया गया जिसका सभी पत्रकार साथी ने अपनी सहमति प्रदान की उक्त बैठक में ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छत्तीसगढ़ महासचिव तरूण कौशिक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, संरक्षक के के शर्मा, संजीव शुक्ला, रमेश पाण्डेय, प्रदेश संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, , सूरज गुप्ता, बिल्हा से कमल किशोर गर्ग,योगेश शर्मा, विनोद वर्मा, हरीश गुप्ते भाटापारा से श्याम सुंदर पुरोहित, ललित तिवारी, भाटापारा ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल सोनी,जुगल किशोर तिवारी, मोरध्वज साहू,प्रभात सोनक्षत्र ,रवि वर्मा, आदि बड़ी संख्या में पत्रकार होली मिलन समारोह में शामिल हुए।


