Global news live
करगी रोड कोटा

*पीडीएस के हितग्राहियों की सुविधा के लिए मरवाही ब्लॉक में खुले सात नए उचित मूल्य की दुकानें*

*पेंड्रा गौरेला मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*



*जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की संख्या हुई 206*

*खाद्य अधिकारी ने दुकान संचालकों को प्रदान की ई-पोस मशीन*

     गौरेला पेंड्रा मरवाही, 29 अगस्त 2023/सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए मरवाही विकासखंड मंे 7 नए शासकीय उचित मूल्य की दुकानें प्रारंभ की गई है। इसे मिलाकर जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की कुल 206 हो गई है। राशन कार्डों की संख्या अधिक होने के कारण युक्तियुकरण के तहत खोले गए 7 नए दुकानों में उषाढ़, देवरीडांड, मरवाही, परासी, लोहारी, पड़खुरी एवं कटरा शामिल है। सभी 7 नए दुकानों का संचालक महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाना है।
जिला खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल ने दुकान संचालकों को ई-पोस मशीन प्रदान की। इसके साथ ही दुकान संचालन के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण टीम में खाद्य निरीक्षक मरवाही श्री अरविंद चंद्रा, सहायक प्रोग्रामर श्री कुणाल देवांगन, जिला समन्वयक चयन देवांगन एवं ब्लॉक समन्वयक परमेश्वर आर्मो शामिल रहे। नए राशन दुकानों का संचालक लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह उषाढ़, लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह देवरीडांड, सावनी महिला स्व सहायता समूह मरवाही, सोनांचल महिला स्व सहायता समूह परासी, तपस्या महिला स्व सहायता समूह लोहारी, सरस्वती महिला स्व सहायता समूह पड़खुरी और जय माँ कुदरगढ़ी दाई महिला स्व सहायकता समूह कटरा द्वारा किया जा रहा है।

Latest news
*संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं* *राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धो... *अमरकंटक में ठंड की एक बार फिर दस्तक* *प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन* *भाटापारा को छत्तीसगढ़ बजट 2026 में करोड़ों की ऐतिहासिक सौगात* *नगरपालिका प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ अवैध कब्जा हटाया गया* *पेंड्रा में विवाह भवन के सामने लाइबेरी निर्माण विवाद घोर लापरवाही का आरोप* *तृप्ति अग्रवाल कड़ी मेहनत और लगन से सिविल जज बनीं, कोटा का बढ़ाया मान* *गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की बेटी ने रचा इतिहास, बनीं सिविल जज*