Global news live
छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धोखा बताया है*

ग्लोबल न्यूज़ रिपोर्टर चंद्र कुमार  बिलासपुर
(बिलासपुर)  जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धोखा बताया है । इस बजट में युवा व किसानों के हित के लिए कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। ना हीं महंगाई में लगाम लगाने का भी कोई प्रयास  किया गया।  बेरोजगारों के उत्थान के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया। वही स्कूली छात्र छात्राओं के बंद किये स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने के लिए बजट में कोई राशि का प्रावधान  नहीं किया गया है । आदिवासियों के उत्थान के साथ ही जल जंगल जमीन को बचाने का भी कोई योजना दिखाई नहीं दिया । किसानो के लिए भी कोई अतिरिक्त लाभ इस बजट में नहीं दिया गया है। पूर्व  बजट में सरकार के द्वारा किये गये वादे  सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। दो वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी तक धरातल में कोई योजना सही ढंग से फलिभुत नहीं हो पाया है। इस बजट को हम छत्तीसगढ़ वासीयो के लिए लोक लुभावन  बजट ही कह सकते हैं।इस बजट में छत्तीसगढ़वासीयो  को इस पुनः एक बार  छला गया।

Latest news
*रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित* *अमरकंटक में 30 साल बाद वनों पर फिर साल बोरर का संकट 9535 पेड़ प्रभावित* *नन्हे-मुन्ने बच्चों का हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन* *अनूपपुर के दस दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग का हुआ समापन* *बिजली के तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत* *कोटा नगर पंचायत में लापरवाह अधिकारी और उदासीन जनप्रतिनिधि  गंदगी से बेहाल जनता*
*महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस  गज़मती भानु* *भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ... *माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र*