करगी रोड कोटासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*हरे भरे गार्डन को उजाड़ने का काम कोटा जनपद पंचायत सीईओ *

रामनारायण यादव की रिपोर्ट कोटा जनपद पंचायत सीईओ के मनमानी रवैया की अनदेखी से लगभग 2 से 3 महीने पहले गार्डन के अंदर दुकान बनाने के लिए किए गए गड्ढे को खोदकर छोड़ दिया गया जिससे कई वर्षों से लगे हुए सागौन के पेड़ गिरने की संभावना बनी हुई है। जबकि गार्डन में लगे हुए पेड़ों को सुरक्षित करने का काम करना चाहिए था।
आज तक दुकान बनाने खोदें गये गढ्ढे को पाटने काम नहीं किया गया।
ब्लाक मुख्यालय के समानें बने गार्डन में एक पेड़ मां के नाम से पेड़ लगाने का कोई समाजिक सरोकार दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का अभियान पूरे देश राज्य भर में चलाया जा रहा है लेकिन जनपद पंचायत सीईओ को इससे कोई लेना-देना नहीं सिर्फ गार्डन को उजाड़ने का काम किया जा रहा है।***
*हरे भरे गार्डन को उजाड़ने वाले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई* इसके पहले भी गार्डन को उजाड़ कर एक कमरे का भवन जनपद पंचायत के केन्टिग के बाजू में बना दिया गया जिसका कोई औचित्य नहीं है उक्त भवन में कबाड़ को रखा गया है।
कोटा जनपद पंचायत के अधिकारियों के मनमाने रवैए से कोटा नगर पंचायत क्षेत्र परिसर व्यवहार न्यायालय के सामने के वार्ड नं 3 में लगभग 28 साल पहले बने हरे भरे गार्डन के रखरखाव बनाने रखने के बजाय गार्डन में सुरक्षा के तार हटाकर जेसीबी मशीन से गढ्ढे खेदकर 9 लाख की लागत से जनपद पंचायत कोटा के सामान्य सभा के प्रस्ताव के अधार पर पर दुकान बनवाया जा रहा है, वहीं यहां कोटा ब्लाक प्रमुख कार्यलय व्यवहार न्यायालय, अनुविभागीय राजस्व विभाग, तहसील, जनपद पंचायत कोटा, महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, जैसे कार्यलय होने के बाद भी यहां दिन भर हजारों आम जनता और विभागीय अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है,इसके बाद भी यहां ना कार्यलय में आगंतुकों का नाम बैठने तक की व्यवस्था नहीं है,
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 1985 86 में हुआ निर्माण होते समय तहसील में शिलालेख स्थापित किया गया है जिस पर भारत सरकार के प्रतीक चिन्ह एवं वर्षा मापक यंत्र भी लगा हुआ है उक्त स्थान पर गार्डन उद्यान बना हुआ है वृक्षारोपण कर लाइट एवं फेंसिंग है जो हमारे कोटा नगर पंचायत की धरोहर है परंतु जनपद पंचायत कोटा द्वारा अपने निजी स्वार्थ के लिए उक्त धरोहर एवं प्रतीक चिन्ह एवं उद्यान को क्षतिग्रस्त कर अवध निर्माण किया जा रहा है नगर में जन आक्रोश व्याप्त है अगर किए जा रहे हैं अवेंध निर्माण बंद नहीं किया जाएगा तो आम जनता के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी समस्त जवाबदारी जनपद पंचायत कोटा की होगी तहसील कार्यालय तहसील कार्यालय परिसर ही एकमात्र ऐसा परिसर है जहां पर गार्डन बना हुआ है जहां आम नागरिक अपने कामकाज के लिए तहसील परिसर आते हैं लोगों के आने जाने के लिए वहां पर्याप्त स्थान बना हुआ है, वेंकटलाल अग्रवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी ने कहा
*गार्डन में परिसर में कोई अवैध निर्माण होता है, तो हम इसका विरोध करते हैं *
विकास सिंह ठाकुर भाजपा नेता -* गार्डन में दुकान बनाकर छोटा किया जा रहा है, आसपास की हरियाली नगरवासियों से छीनी जा रही थी तत्काल निमार्ण कार्य बंद कराया गया।*
जनपद पंचायत सीईओ युवराज सिंन्हा का कहना है कि *उक्त स्थान पर पौधे लगाए जाएंगे * श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक **का कहना है कि उक्त संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर चारों तरफ से गार्डन में फेंसिंग तार एवं आगंतुकों के लिए कुर्सी की व्यवस्था एवं गड्ढे को पटवाया जाएगा एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।

कूड़ा करकट गार्डन में फेंक दिया गया की फोटो
गड्ढे के बाजू में पेड़ कभी भी गिर सकता है आंधी तूफान से की फोटो
Latest