*मेडिकल काॅलेज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र अभियान*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेब जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*
भाटापारा 10 जनवरी/विभिन्न स्वरुपों मे जनमानस की मांग मेडिकल काॅलेज को लेकर उठती हुई प्रतीत हो रही है सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा विभिन्न अभियानों के माध्यम से शासन प्रशासन के समक्ष जनमानस की आकांक्षा व्यक्त की जा रही है इसी कड़ी मे मुख्यमंत्री के नाम पत्र अभियान संचालित किया जाएगा,उक्त आग्रह पत्र मे प्रदेश के मुखिया से जनमानस द्वारा आग्रह किया जाएगा कि क्षेत्र की विशेषता एवं आवश्यकता के मद्देनजर भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए, परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा सहित सदस्यों एवं सुधिजनों जिनमें मुकेश शर्मा, सत्यनारायण जोशी,हरिहर शर्मा, पं दुर्गा प्रसाद तिवारी, डाॅ वाय पी सोनी, भूषण मरकाम, संजय गुप्ता दिनेश शर्मा,मोनू मानिक प्रसाद दुबे, राजकुमार यदु,आदि द्वारा अभियान मे जनमानस से अधिक से अधिक भागीदारी का आव्हान किया गया है।
