अमरकंटक ग्लोबल न्यूज

*अमरकंटक में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज लाइव*

कांग्रेस जनो ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

*ग्लोबल न्यूज लाइव/ श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक  जो मां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल और एक प्रमुख धार्मिक स्थल है । इन दिनों अवैध शराब की बिक्री के कारण क्षेत्र  संकट के दौर से गुजर रहा है । स्थानीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमरकंटक में बढ़ते अवैध शराब व्यवसाय पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी कलीराम परते को थाना पहुंच उन्हें ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन में बताया गया कि अवैध शराब बिक्री के कारण अमरकंटक के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं जिससे अशांति, पारिवारिक विवाद , वाहन दुर्घटनाएं और अन्य सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं । वार्ड क्रमांक 15 के रोहित रजक और वार्ड क्रमांक 5 की गोमती राठौर सहित कई स्थानीय होटल और ढाबों पर शराब की खुलेआम बिक्री का जिक्र किया गया है ।
कांग्रेसजनो ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल के जरिए भी युवाओं को शराब परोसी जा रही है । वार्ड क्र 15 में स्थित  नवोदय विद्यालय के पास और हायर सेकेंडरी स्कूल के पास शराब की बिक्री जोरो पर संचालित होना बताया गया है , जिससे छात्रों का भविष्य भी  प्रभावित हो रहा है ।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अमरकंटक के आसपास के गांवों में चाय-पान की दुकानों और किराना दुकानों पर भी अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है । शराब माफियाओं और ठेकेदारों के बीच गठजोड़ के चलते यह व्यवसाय दिन-ब-दिन फल-फूल रहा है।
अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय तिवारी, शक्ति शरण पांडेय , वीरू तंबोली सहित अनेक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मांग की है कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए इस अवैध शराब व्यवसाय पर अमरकंटक क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए । उन्होंने पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कदम उठाने की अपील की ।
गौरतलब है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका असर अमरकंटक के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण पर दूषित प्रभाव पड़ सकता है । प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की अपेक्षा की जा रही है । इसके पूर्व भी कई बार प्रसाशन को इस ओर से अवगत कराया जा चुका है । उक्त ज्ञापन में कांग्रेस के वरिष्ठजनों में धनंजय तिवारी,शक्ति शरण पांडेय , वीरु तंबोली, विनायक द्विवेदी,सोमू दुबे, प्रकाश द्विवेदी, इंद्रावती सिंह मरावी,सुनीता सिंह, सुलतान खान, रविशंकर परस्ते सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया । अमरकंटक नगर निरीक्षक कालीराम परते ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक एवं ठोस कार्यवाही जल्द ही की जावेगी ।

Latest
*अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न* *न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई बलौदाबाजार में जलेगा आशीर्वाद का दीया*