अमरकंटक

*शोक समाचार अमरकंटक हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक रामलखन दर्का की हुई अचानक मृत्यु *


परिवार पर टूटा पहाड़ , नगर में शोक की लहर ।।
*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज*- श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत सहायक शिक्षक राम लखन दरका उम्र 61 की अचानक अटैक से हुई मृत्यु।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूल में कंप्यूटर आपरेटर का कार्य भी करते थे , वो शाम 5 बजे तक स्कूल ड्यूटी पश्चात घर पर 7.30 तक कंप्यूटर में काम करते रहे । वो स्कूल के बत्तीस संकुल का कार्य किया करते थे । घर पर रात्रि भोजन पश्चात उन्हे उल्टियां होने लगी तब उन्हे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और उपचार प्रारंभ होने के पूर्व ही हार्ट अटैक आया और रात्रि 9.30 बजे शरीर ठंठा पड़ गया । इसके बाद परिवार के लोग उन्हे घर ले आए ।आज मंगलवार को उन्हे नर्मदा तट चकतीर्थ में उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया ।
स्कूल प्राचार्या अनुजा मिश्रा ने बताया की राम लखन दरका 31 दिसंबर 2024 में रिटायर्ड होने वाले थे , उन्होंने 1987 में सहायक शिक्षक के पद पर ज्वाइन किये थे । साथी शिक्षको ने बताया की उनके परिवार में पहली स्वर्गीय पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा तथा दूसरी पत्नी से एक बेटा जो उसी स्कूल में विद्याध्यन कर रहा है । परिवार में अचानक आए इस घटना से सभी स्तब्ध है और सभी का रो रो के बुरा हाल है । उनके परिवार में आए इस विपत्ति समय में परमात्मा उन्हे सहन शक्ति प्रदान करे । इस घटना से अमरकंटक क्षेत्र तथा संकुल के सभी विद्यालयो में शोक की लहर है ।

Latest
*शिवरतन शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र* *अमरकंटक की शाम और यादव  की समोसी का अनोखा स्वाद* *पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़*