Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* शक्ति की भक्ति में श्रद्धालुओं का सैलाब*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***********ज्योत-जवारा विसर्जन में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब*


भाटापारा 7 मार्च/ नगर के शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नौ दिन तक चले इस पर्व में हजारों श्रद्धालुओं ने धृत और तेल की ज्योत प्रज्वलित कर माता से मनोकामनाएं मांगीं। अष्टमी को हवन और पूजन हुआ। नवमी के दिन बाल कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कन्याओं को माता का रूप मानकर आशीर्वाद लिया गया। नवमी को ही जवारा पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा वार्डों से होते हुए शीतला मंदिर स्थित तालाब पहुंची। वहां माता का जवारा विसर्जित किया गया। शोभायात्रा के दौरान वार्डवासियों ने अपने-अपने द्वार पर आरती उतारकर माता का स्वागत किया। माता से आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं व्यक्त कीं।
शोभायात्रा में बैगा, पुजारी और भक्तों ने सुमधुर जस गीत गाए। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य आयोजन के दर्शन के लिए पहुंचे।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*