Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग का छापा, लाखों के सिलेण्डर जब्त, संचालक-प्रबंधक पर कार्रवाई*

  भाटापारा 30 अगस्त/ जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध भंडारण और अधिक दाम पर बिक्री की शिकायतों के बाद खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश और जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा के मार्गदर्शन में सहायक खाद्य अधिकारी विजय कुमार किरण, लक्ष्मण कश्यप, खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू और शीतलेश यादव ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में छापामार कार्रवाई की। ग्राम करमदा स्थित मेसर्स माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी में जांच के दौरान करीब 6,33,536 रुपये मूल्य के 233 गैस सिलेण्डरों में अनियमितताएं पाई गईं। इस पर एजेंसी संचालक सुनीता अग्रवाल और प्रबंधक तामेश वर्मा के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत मामला दर्ज कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*