Global news live
कोंडागांव

*सुदूर वनांचल आवर्ती गोठान खड़पड़ी एवं बड़े कुरसनार में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट का शुभारम्भ*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*

*सुदूर वनांचल आवर्ती गोठान खड़पड़ी एवं बड़े कुरसनार में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट का शुभारम्भ*


*कोण्डागांव, 16 सितम्बर 2023/* छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घूरवा बाड़ी अंतर्गत गोठान में उपस्थित पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट का संचालन किया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट द्वारा प्रतिदिन 02 गोठनों में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत उपसंचालक डॉ0 शिशिरकान्त पांडेय के मार्गदर्शन में विकासखंड कोण्डागांव में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट द्वारा शिविर का प्रारंभ गुरुवार को सुदूर वनांचल स्थित ग्राम बड़ेकुरसनार और ग्राम खड़पड़ी के आवर्ती गोठान में किया गया। जहां ग्रामीण आदिवासी पशुपालकों को निःशुल्क पशु चिकित्सा सेवा, पशुओं में किलनीनाशक दवा का छिड़काव, कृमिनाशक दवापान, टीकाकरण, औषधि वितरण एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस शिविर में जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच, गोठान समिति के अध्यक्ष एवं आदिवासी पशुपालक उपस्थित रहे। पशुधन विभाग से डॉ0 ढालेश्वरी प्रभारी पशु चिकित्सालय कोण्डागांव, डॉ0 रुचिका, डॉ0 कृष्ण कोर्राम प्रभारी पशु चिकित्सालय मर्दापाल, आलोक नेताम, संजीत मरकाम, सनत कोर्राम, लखन पोयाम, एवं मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट से खेमराज साहू, तोमेश पांडे उपस्थित रहे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*