
*बिल्हा पुलिस की लगातार कार्रवाई से जुआरियो में मचा हड़कप*
*बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामविलाश शर्मा की रिपोर्ट******क्राइम रिपोर्टर*****
—————————————————-
’’ बिल्हा पुलिस मिली सफलता।
’’ बिल्हा पुलिस की लगातार कार्रवाई से जुआरियो में मचा हड़कप।
’’ 01 माह मे 04 मामलों में 19 जुआरियो पर की गयी कार्यवाही।
’’ आरोपी आम जगह पर हार जीत का जुआ खेल रहे थे।
’’ 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी, 03 मोबाईल एवं कुल नगदी रकम 4020 रू. की जप्ती।
’’ 04 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपीयो के विरुद्ध पृथक से की गई प्रतिबंधक कार्यवाही।
’’ नाम आरोपीगण – 1. संत कुमार बारमते पिता हीरादास बारमते उम्र 38 वर्ष निवासी परसिया थाना पथरिया जिला मुंगेली।
2. शिवा पटेल पिता माकलिकराम पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
3. दिलीप गोस्वामी पिता एल. पी. गोस्वामी उम्र 55 वर्ष निवासी जवाहर नगर दुर्ग हा.मु. थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
4. होरिल महिलांगे पिता गैदूराम महिलांगे उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
मामला इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि जुआ/सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना क्षेत्र मे जुआ/सट्टा खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु थाना स्तर पर मुखबीर तैनात किया गया था इसी क्रम मे थाना बिल्हा को दिनांक 24.07.2025 को मुखबीर से सूचना पर ग्राम निपनिया एफसीआई गोदाम मे फड़ लगाकर कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मौके जाकर रेड कार्यवाही कर 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते पाये जाने पर पकड़कर थाना लाकर आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी व नगदी रकम 4020- रूपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर पृथक से प्रबंधक कार्रवाई की गई। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश साहू, उनि जी.एल. चन्द्राकर, उनि शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. 840, आरक्षक 1390, 1210, 1431 की अहम भूमिका रही।
