Global news live
छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*1978 बैच का ऐतिहासिक मिलन समारोह सम्पन्न*

*बिल्हा ग्लोबल न्यूज योगेश शर्मा की रिपोर्ट***सूरजमल स्कूल बिल्हा के 1978 बैच का ऐतिहासिक मिलन समारोह सम्पन्न

बिल्हा/अकलतरा। सूरजमल स्कूल बिल्हा के 1978 में 11वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने 47 वर्षों बाद पुनर्मिलन का ऐतिहासिक कार्यक्रम अकलतरा के पास आनंदम फार्म हाउस में आयोजित किया। इस मिलन समारोह में नैला, कोरबा, बिल्हा, बिलासपुर, रायपुर, खमरिया, लोरमी तथा कोलकाता से विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

लंबे अंतराल के बाद पुराने सहपाठियों को एक साथ देखकर सभी की आंखें नम हो गईं और भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में केदार शर्मा जी एवं एन.के. तिवारी जी, जो उस समय के सम्माननीय शिक्षक रहे हैं, को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

मिलन समारोह में प्रमुख रूप से छेदी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण कांत दुबे, रामआसरे राजपूत, शारदा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। सभी ने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए और बीते दिनों की यादों में खो गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे से संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित अंतराल में करने की इच्छा जताई।

Latest news
*अमरकंटक के एमआरएफ सेंटर का कलेक्टर  पंचोली ने  किया निरीक्षण* *अमरकंटक में कई दिनों से रिमझिम वर्षा,आषाढ़ माह में छाया घना कोहरा* *3 हजार पौधों का वृहद पौधारोपण* *झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता का आरोप* *गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ* *अधूरी नाली खुदाई से ग्रामीण का घर संकट में पीड़ित महिला पहुंची एसडीएम के पास* *प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश का वितरण* *भाटापारा के विकास को ₹3.74 करोड़ की बड़ी सौगात* *रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान* *सीवी रमन विवि के कुलपति प्रो. घोष को इमीनेंस अवार्ड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया सम्मानित*