उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*निराश्रित वृद्धजनों के लिए समाज कल्याण विभाग की पहल, महाकुंभ में कराया पावन स्नान*

* प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट****निराश्रित वृद्धजनों के लिए समाज कल्याण विभाग की पहल, महाकुंभ में कराया पावन स्नान

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित वरिष्ठजनों के कल्याण हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर मंगलवार को देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर के वृद्धाश्रमों में निवास करने वाले 95 वरिष्ठजनों को महाकुंभ में पवित्र संगम स्नान का अवसर प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग ने इन वरिष्ठजनों के लिए आवागमन, भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की है।
  इन वरिष्ठजनों को उनके संबंधित जनपदों से विभागीय अधिकारियों की देखरेख में विशेष बसों से महाकुंभ नगर लाया गया। कुंभ क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित अस्थायी आश्रम में उन्हें ठहराया गया, जहाँ सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मंगलवार को स्नान के बाद वरिष्ठजनों ने आध्यात्मिक वातावरण में ध्यान और भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
  महाकुंभ 2025 के दौरान पहली बार समाज कल्याण विभाग ने कुंभ क्षेत्र में अस्थायी आश्रम की स्थापना की है, जिसकी क्षमता 100 बेड की है। इस आश्रम में ठहरने वाले वरिष्ठजनों को तीनों समय निःशुल्क भोजन दिया जा रहा है। साथ ही, उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है।
  आश्रम में वरिष्ठजनों की दिनचर्या स्वस्थ और आध्यात्मिक बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। हर दिन सुबह योग और ध्यान सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त महसूस कर सकें। सायं समय भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाता है, जिसमें वृद्धजन श्रद्धा और उत्साह से भाग लेते हैं।
  समाज कल्याण विभाग के इस प्रयास से महाकुंभ में एक सकारात्मक सामाजिक समरसता का वातावरण देखने को मिल रहा है। वृद्धजन इस सेवा से अभिभूत हैं और सरकार के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*